Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 02 at 6.35.44 PM
जोहार छत्तीसगढ़

जेल की चारदीवारी में निखर रहा हुनर, राज्योत्सव में बंदियों के बनाए उत्पाद बने आकर्षण

Editor Editor
November 2, 2026 3 Mins Read
9 Views
0 Comments

जेल विभाग की प्रदर्शनी में दिखी बंदियों की रचनात्मक प्रतिभा, स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा और निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भरता की पहल

रायपुर, जेल की चारदीवारी के भीतर भी हुनर को नई पहचान मिल सकती है। शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार के जरिए बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की इसी पहल की झलक राज्योत्सव 2026 में जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की प्रदर्शनी में देखने को मिल रही है। विभाग के स्टॉल में बंदियों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित कलाकृतियां, जूट उत्पाद, खाद्य सामग्री और हाथकरघा का चलित मॉडल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

प्रदर्शनी में प्रदेश की विभिन्न जेलों में संचालित सुधारात्मक गतिविधियों को फोटो और तैयार उत्पादों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि जेल व्यवस्था केवल सजा तक सीमित नहीं है, बल्कि बंदियों को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर देकर समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक वापसी के लिए भी तैयार किया जा रहा है।

निश्चय कार्यक्रम से मिल रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण

प्रदर्शनी में युवा बंदियों को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए संचालित निश्चय कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। इसके तहत बंदियों को फास्ट फूड बनाने, खाद्य सामग्री तैयार करने और अन्य रोजगारमूलक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला बंदियों द्वारा तैयार अचार और बंदियों के हाथों से बनी भगवान गणेश एवं मां दुर्गा की प्रतिमाएं उनके हुनर और रचनात्मकता को दर्शाती हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य रिहाई के बाद बंदियों को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।

चित्रकला से जूट उत्पादों तक दिखी हुनर की झलक

जेल विभाग के स्टॉल में बंदियों द्वारा तैयार चित्रकलाएं, जूट उत्पाद, अचार, सरसों तेल, नमकीन और एलईडी उत्पाद प्रदर्शनी के लिए रखे गए हैं। इन उत्पादों के जरिए बंदियों के कौशल और मेहनत को सामने लाया गया है। प्रदर्शनी में मैनपाट महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बंदियों के हस्तनिर्मित उत्पादों का अवलोकन करते हुए तस्वीर भी प्रदर्शित की गई है।

स्मार्ट क्लास और डिजिटल शिक्षा से जुड़ रहे बंदी

बंदियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रदेश की जेलों में स्मार्ट क्लास, डिजिटल शिक्षा और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदर्शनी में इन गतिविधियों की जानकारी भी दी गई है। इसका उद्देश्य बंदियों के ज्ञान, व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है, ताकि वे भविष्य में बेहतर जीवन की शुरुआत कर सकें।

वासुदेव चौहान ने कंठस्थ किए गीता के 700 श्लोक

प्रदर्शनी में केंद्रीय जेल रायपुर के युवा बंदी वासुदेव चौहान की उपलब्धि भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। उन्होंने श्रीमद्भगवद्गीता के सभी 18 अध्यायों के 700 श्लोक कंठस्थ किए हैं। उनकी यह उपलब्धि अध्ययन, अनुशासन और एकाग्रता का उदाहरण है। विभाग ने इस उपलब्धि को प्रदर्शनी के माध्यम से सामने रखकर शिक्षा और आत्मविकास के महत्व को रेखांकित किया है।

हाथकरघा का चलित मॉडल बना खास आकर्षण

प्रदर्शनी में कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण को समझाने के लिए हाथकरघा का चलित मॉडल भी रखा गया है। इसके अलावा खुली जेल की व्यवस्था और बंदियों को सामाजिक जीवन से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी भी दी जा रही है। विभाग की यह प्रदर्शनी बताती है कि शिक्षा, प्रशिक्षण और उचित अवसरों के माध्यम से बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके पुनर्वास का रास्ता भी तैयार किया जा सकता है।

Tags:

Chhattisgarh Rajyotsav 2026Digital EducationJail DepartmentPrisoner RehabilitationSelf Employmentskill development

Share Article

Other Articles

photo collage.png 1
Previous

दीपावली से पहले महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632.63 करोड़ होंगे जारी

WhatsApp Image 2026 11 02 at 9.44.43 PM
Next

सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : अरुण साव

Next
WhatsApp Image 2026 11 02 at 9.44.43 PM
November 2, 2026

सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : अरुण साव

Previous
November 2, 2026

दीपावली से पहले महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, 632.63 करोड़ होंगे जारी

photo collage.png 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 03 at 12.58.58 PM

राज्योत्सव की धूम, संस्कृति और विकास की झलक के बीच प्रतिभाओं का सम्मान

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 5.54.51 PM

नवा रायपुर में राज्योत्सव की रौनक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर मीना बाजार तक उमड़ रही भीड़

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 6.32.08 PM

नवा रायपुर में विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण, 3 हजार से अधिक पौधों से बढ़ेगी हरियाली

Editor Editor
November 3, 2026
WhatsApp Image 2026 11 03 at 6.42.22 PM

राज्योत्सव पर 54 हजार निर्माण श्रमिक परिवारों को 16.94 करोड़ की सहायता

Editor Editor
November 3, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार