Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1784032755 28889560c5fc44f452cd
खबर छत्तीसगढ़

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से बेटियों को मिल रही सुरक्षा, आत्मविश्वास और अधिकारों की जानकारी

Editor Editor
July 14, 2026 2 Mins Read
36 Views
0 Comments

साइबर सुरक्षा, आत्मरक्षा, बाल अधिकार और महिला कल्याण योजनाओं पर प्रदेशभर में बढ़ रहा जनजागरूकता अभियान

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगौटी में जागरूकता शिविर आयोजित कर छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार तथा महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

आयोजित शिविर में विशेषज्ञों ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपाय बताए। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग की जानकारी दी गई।

शिविर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के उद्देश्यों के साथ घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, मासिक धर्म स्वच्छता, वित्तीय साक्षरता तथा महिला सुरक्षा पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महतारी वंदन योजना तथा सखी वन स्टॉप सेंटर जैसी महिला एवं बालिका हितैषी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र हितग्राहियों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

बाल संरक्षण अधिकारियों ने बाल विवाह के दुष्परिणाम, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों तथा यातायात सुरक्षा नियमों पर भी विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने छात्राओं से किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या शोषण की आशंका होने पर तत्काल संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ऐसे जागरूकता शिविरों के माध्यम से प्रदेशभर में बालिकाओं में आत्मविश्वास, कानूनी जागरूकता और सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाने के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।

Tags:

#raipur'Beti BachaoBeti Padhao'cgChhattisgarhchhattisgarh newsraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 07 14 at 1.50.56 PM
Previous

खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

1784032416 7367410db8a5dea3d39d
Next

धान के कटोरे में महकने लगी औषधियों की खुशबू

Next
1784032416 7367410db8a5dea3d39d
July 14, 2026

धान के कटोरे में महकने लगी औषधियों की खुशबू

Previous
July 14, 2026

खड़गंवा के गज्जूपानी जलाशय के लिए 3 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

WhatsApp Image 2026 07 14 at 1.50.56 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 21 at 2.58.05 PM

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाने के निर्देश

Editor Editor
September 21, 2026
WhatsApp Image 2026 09 21 at 2.19.44 PM

रामलला के दर्शन का सपना हुआ पूरा, सरकारी योजना से अयोध्या पहुंचे डोमन-पार्वती

Editor Editor
September 21, 2026
images 36

32 माह में 7,650 संपत्तियां बिकीं, गृह निर्माण मंडल ने बनाया नया रिकॉर्ड

Editor Editor
September 21, 2026
Chhattisgarhi Farmer Illustration

बासी के मीठास अउ आमा के अथान: इही म होथे हमर छत्तीसगढ़ के पहिचान!

Editor Editor
September 21, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार