Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Shram Yogi Maandhan Yojana
खबर छत्तीसगढ़

असंगठित श्रमिकों को मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन

Editor Editor
February 6, 2026 2 Mins Read
118 Views
0 Comments

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना Prime Minister Shram Yogi Maandhan Yojana में पंजीयन 15 मार्च तक

बिलासपुर. असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना Prime Minister Shram Yogi Maandhan Yojana संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद पात्र श्रमिकों को प्रतिमाह 3000 रुपये पेंशन प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को 15 मार्च तक  पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन की प्रक्रिया लोक सेवा केन्द्र या च्वाईस सेंटरों से की जा सकती है।

श्रम विभाग के अधिकारी ने बताया कि 60 वर्ष आयु पूर्ण होने पर प्रतिमाह 3000 रुपये पेंशन प्राप्त होगी। जो हितग्राही 18 वर्ष की आयु में योजना में शामिल होगा उसको प्रतिमाह 55 रुपये के मान से 60 साल की उम्र होते तक हर महीने 55 रुपये जमा करना होगा। इस हिसाब से वह कुल 27720 रुपये जमा करेगा। 60 वर्ष का होते ही उसको पहले ही साल में 3000 रुपये प्रतिमाह की दर से एक ही साल में कुल 36000 रुपये मिल जायेगा, अर्थात एक ही साल में पैसा वसूल हो जायेगा। 18 से 40 वर्ष उम्र का कोई भी व्यक्ति जो किसी भी तरह के काम एवं रोजगार में संलग्न है और जिसकी आय 15000 रुपये मासिक से कम हो योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।

लघु-व्यापारी एवं स्वरोजगारी के अंतर्गत नाई, धोबी, मोची, दर्जी, पान दुकान वाला, छोटे-मोटे किराना दुकान, छोटा मोटा होटल वाला, चाय दुकान वाला कोई भी ऐसा व्यक्ति जिसका वार्षिक 1.5 करोड़ रुपये से कम टर्नओवर हो और आयकर रिटर्न शून्य हो। कामगार या श्रमिक के अंतर्गत घर काम वाली बाई, कोई भी नौकर नौकरानी, रिक्शावाला, ऑटोवाला, फेरीवाला, रेजा-कुली, नल मिस्त्री, बिजली मिस्त्री, टाइल्स मिस्त्री, बढ़ई, हमाल, सफाई वाला स्वीपर, पोताई करने वाला, सरकारी ऑफिस में दैनिक वेतनभोगी, पानी पिलाने वाला, रसोईया, चौकीदार, सुरक्षा गार्ड, राउत, दूध पहुँचाने वाला, चरवाहा, मछली पकड़ने वाला मछुवारा, पेपर वाला हॉकर, कचरा बिनने वाले, मनरेगा के श्रमिक, स्वसहायता समूह की महिलायें, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, मितानिन, आशा कार्यकर्ता भी सभी योजना के लिए पात्र होंगे।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsPrime Minister Shram Yogi Maandhan Yojanaraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

mahtari vandan
Previous

महतारी वंदन योजना से श्यामबती बेटियों का भविष्य कर रही सुरक्षित

pariksha pe charcha
Next

परीक्षा पे चर्चा 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद से विद्यार्थियों को मिला आत्मविश्वास, दिशा और प्रेरणा

Next
pariksha pe charcha
February 6, 2026

परीक्षा पे चर्चा 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद से विद्यार्थियों को मिला आत्मविश्वास, दिशा और प्रेरणा

Previous
February 6, 2026

महतारी वंदन योजना से श्यामबती बेटियों का भविष्य कर रही सुरक्षित

mahtari vandan

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 16 at 4.13.36 PM

150 करोड़ के निवेश से नवा रायपुर में उद्योग, 3,500 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार

Editor Editor
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026 10 16 at 5.38.50 PM

धान खरीदी से पहले पूरी करें तैयारियां, किसानों को नहीं हो परेशानी

Editor Editor
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026 10 16 at 5.46.23 PM

‘शब्दबीज’ नवाचार से बच्चों की भाषा दक्षता को मिल रही मजबूती

Editor Editor
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026 10 16 at 7.55.51 PM

नवा रायपुर में 152.74 करोड़ का निवेश, 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार

Editor Editor
October 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार