Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
pariksha pe charcha
खबर छत्तीसगढ़

परीक्षा पे चर्चा 2026 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद से विद्यार्थियों को मिला आत्मविश्वास, दिशा और प्रेरणा

Editor Editor
February 6, 2026 2 Mins Read
75 Views
0 Comments

बिलासपुर. विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जागृत करने, परीक्षा के तनाव को दूर करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से परीक्षा पे चर्चा-2026 Exam Talk 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे जिले भर के शासकीय स्कूलों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को बच्चों ने तन्मयता से सुना।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे, जिला मिशन समन्वयक ओम पांडेय, समग्र शिक्षा के समस्त सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी), विकासखंड बिल्हा के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शहरी स्रोत समन्वयक सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान परीक्षा पे चर्चा का सजीव प्रसारण देखा गया, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें परीक्षा को जीवन का उत्सव मानने की सीख दी। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों के मन की बात को सहजता से सुनते हुए परीक्षा की तैयारी, परीक्षा के समय तनाव की स्थिति, बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में संतुलन, सीमित संसाधनों में सफलता प्राप्त करने के उपाय, खेल और शिक्षा के बीच सामंजस्य, साथ ही वर्तमान समय में तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के सकारात्मक उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सरल, व्यावहारिक और प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रधानमंत्री के संवाद ने विद्यार्थियों के मन से भय और दबाव को दूर करते हुए उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति स्पष्टता का संचार किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरक बताते हुए इसे अपने जीवन के लिए मार्गदर्शक बताया।

कार्यक्रम के अंत में जिला पंचायत सीईओ अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास से प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से तनावमुक्त होकर पूरे मनोयोग से अध्ययन करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

Tags:

Chhattisgarhchhattisgarh newsExam Talk 2026Narendra Modiraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

Shram Yogi Maandhan Yojana
Previous

असंगठित श्रमिकों को मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन

1770370561 8ba982b896bfb77a1da1
Next

शिक्षा और ज्ञान को नई उड़ान : धमतरी में बनेगा अत्याधुनिक 500 सीटर नालंदा परिसर

Next
1770370561 8ba982b896bfb77a1da1
February 6, 2026

शिक्षा और ज्ञान को नई उड़ान : धमतरी में बनेगा अत्याधुनिक 500 सीटर नालंदा परिसर

Previous
February 6, 2026

असंगठित श्रमिकों को मिलेगी 3000 रुपये मासिक पेंशन

Shram Yogi Maandhan Yojana

Related Posts

1778074704 e2f7bab0c424611d3297 1

मोहतरा में गोविंदा गोस्वामी के घर खुसी के नवा दस्तक: राजस्व मंत्री ह गोविंदा ला सौंपिन ओकर सपना के घर के चाबी

Editor Editor
May 6, 2026
1778074433 943eb485d66161d994bf

सुशासन तिहार-2026: सुशासन के संकलप के संग रामराज के सपना होवत हे साकार: विधायक श्री कौशिक

Editor Editor
May 6, 2026
1778073717 accae94a09b0f7a106d9 1

सुशासन के मिसाल: आवेदन देय पहुँचे महिला ला ओही मेर मिलिस डिजिटल किसान किताब

Editor Editor
May 6, 2026
1778072185 001d08ab9d4f014214ec

सीएम के निर्देश ऊपर तुरते कारवाही: 3 दिन में भैंसामुड़ा के लइका मन ला मिलिस क्रिकेट किट अउ स्पोर्ट्स ड्रेस

Editor Editor
May 6, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार