Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
dayaaldas
खबर छत्तीसगढ़

 पात्र हितग्राहियों को समय पर उपलब्ध हो राशन सामग्री : दयालदास बघेल

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
April 7, 2025 2 Mins Read
205 Views
0 Comments

शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश
खाद्य मंत्री ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की

रायपुर, 07 अप्रैल 2025खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कक्ष में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। मंत्री श्री बघेल ने विभागीय अधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों के कार्ड धारकों को निर्धारित पात्रता के अनुसार समय पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन सामग्री के आबंटन, भण्डारण एवं वितरण तथा धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग की विस्तार से समीक्षा की गई।
मंत्री श्री बघेल ने उचित मूल्य की दुकानों का जल्द भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद दुकानों में पायी गई कमी, वसूली एवं दर्ज प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। श्री बघेल ने प्रदेश के सुदूर एवं पहुंच विहीन इलाकों की उचित मूल्य की दुकानों में अग्रिम खाद्यान्न भण्डारण हेतु समय रहते पर्याप्त भण्डारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक माह उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करने भी कहा है।
मंत्री श्री बघेल ने बैठक में खाद्य विपणन वर्ष 2024-25 में खरीदी केन्द्रों से धान उठाव की समीक्षा की। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम में कस्टम मिलिंग के तहत चावल उपार्जन और नागरिक आपूर्ति निगम में चावल उपार्जन की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, सचिव श्री अन्बलगन पी., संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, प्रबंध संचालक मार्कफेड श्री रमेश कुमार शर्मा सहित राज्य भंडारण गृह निगम, अपैक्स बैंक के प्रमुख अधिकारी एवं जिलों के खाद्य नियंत्रक एवं खाद्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share Article

Other Articles

svarn
Previous

आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में 1982 बच्चों का स्वर्णप्राशन

sushasan 1
Next

सुशासन तिहार 2025 : चरणबद्ध कार्यक्रम के संपादन एवं संचालन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

Next
sushasan 1
April 7, 2025

सुशासन तिहार 2025 : चरणबद्ध कार्यक्रम के संपादन एवं संचालन हेतु अधिकारी-कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

Previous
April 7, 2025

आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय में 1982 बच्चों का स्वर्णप्राशन

svarn

Related Posts

1776236610 63570932097f19e69063

साय सरकार के पहल ले सशक्त होइन महिला मन: हमेश्वरी राठौर बनिन “लखपति दीदी”

Editor Editor
April 15, 2026
1776169779 542c6baf3e4021f31b9d 1

जिला अस्पताल कबीरधाम बनिस भरोसा के केंद्र, स्वास्थ्य सुविधा मा ऐतिहासिक सुधार

Editor Editor
April 15, 2026
mmcmc 1

वेदांता पावर प्लांट हादसा ऊपर उद्योग मंत्री ह जताइन गहरा सोक

Editor Editor
April 14, 2026
CM SAI 01

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ह सक्ती हादसा में मरे वाला मन के परिवार ला 5-5 लाख अउ घायल मन ला 50-50 हजार रुपिया सहायता राशि के घोषणा करिन

Editor Editor
April 14, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार