Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 30 at 1.21.59 PM
खबर छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में 406 एकड़ में बनेगा मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Editor Editor
September 30, 2026 2 Mins Read
9 Views
0 Comments

रायपुर, छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। भारत औद्योगिक विकास योजना BHAVYA के तहत नवा रायपुर अटल नगर में प्रस्तावित इस पार्क का प्रोजेक्ट अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई स्टेट लेवल कमेटी की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

बैठक में छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (CRDA) की ओर से तैयार प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट, मास्टर प्लान, जमीन की उपलब्धता, जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, परियोजना की लागत और वित्तीय व्यवस्था समेत BHAVYA की संचालन गाइडलाइन से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी दी गई।

406 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में प्रस्तावित है पार्क

CRDA के प्रस्ताव के मुताबिक इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क नवा रायपुर अटल नगर, रायपुर जिले में करीब 406.72 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। पार्क में अलग-अलग तरह की औद्योगिक गतिविधियों के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे।

DPIIT के सामने रखा जाएगा प्रस्ताव

स्टेट लेवल कमेटी से मंजूरी मिलने के बाद अब CRDA निर्धारित प्रक्रिया के तहत परियोजना प्रस्ताव को भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के समक्ष प्रस्तुत करेगा। केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद परियोजना के अगले चरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, CSIDC के प्रबंध संचालक उमेश कुमार झा, NRDA नवा रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रायपुर कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Tags:

BHAVYA SchemeChhattisgarh IndustryCRDAIndustrial DevelopmentIndustrial ParkNaya Raipur

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 30 at 5.49.28 PM
Previous

कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’

WhatsApp Image 2026 09 30 at 2.05.57 PM
Next

राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 16 मामलों की समीक्षा, 9 प्रकरणों की वापसी की अनुशंसा

Next
WhatsApp Image 2026 09 30 at 2.05.57 PM
September 30, 2026

राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े 16 मामलों की समीक्षा, 9 प्रकरणों की वापसी की अनुशंसा

Previous
September 30, 2026

कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’

WhatsApp Image 2026 09 30 at 5.49.28 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.11 PM

गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.40.44 PM

महादेव तालाब में उतरे केदार कश्यप, जलकुंभी और कचरा हटाकर किया श्रमदान

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.04.29 PM

धमतरी में नशामुक्ति की शपथ, नशामुक्त छत्तीसगढ़ से ही साकार होगा विकसित भारत 2047 का सपना – टंक राम वर्मा

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 02 at 6.30.40 PM

कोहकामेटा में शिक्षक बने कलाकार, नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बताईं सरकारी योजनाएं

Editor Editor
October 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार