Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 07 at 11.10.02 AM
खबर छत्तीसगढ़

योजनाओं का जमीनी असर देखने मोहला-मानपुर पहुंचे टंक राम वर्मा

Editor Editor
October 7, 2026 2 Mins Read
9 Views
0 Comments

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके जमीनी प्रभाव का जायजा लेने राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विभिन्न शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ और उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।

मंत्री टंक राम वर्मा ने ग्राम पंचायत माड़िंग पिड़िंग भूर्सा, जनपद पंचायत मोहला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना के लाभार्थी इन्द्र कुमार के निर्माणाधीन मकान का जायजा लिया। वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस पक्के आवास के लिए परिवार को 1 लाख 20 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। इसके साथ ही परिवार को 90 दिनों का मनरेगा रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

लाभार्थी परिवार की हेमेश्वरी ने बताया कि सरकारी योजनाओं के एक साथ लाभ मिलने से उनके परिवार की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का और सुरक्षित घर मिलने के साथ उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन मिला है। वहीं जल जीवन मिशन के माध्यम से घर में नल से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।

हेमेश्वरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली मासिक आर्थिक सहायता से परिवार की दैनिक जरूरतों और बच्चों की देखभाल में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने सरकार की योजनाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं का लाभ एक साथ मिलने से परिवार के जीवन में सुविधाएं बढ़ी हैं और आर्थिक स्थिति को भी सहारा मिला है।

ग्रामीणों से संवाद के दौरान टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पक्का मकान, स्वच्छ पेयजल, रसोई गैस और महिलाओं को आर्थिक सहायता जैसी सुविधाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में प्रत्यक्ष बदलाव ला रही हैं। सरकार पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मंत्री ने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Tags:

ChhattisgarhMahatari Vandan YojanaMohla-Manpurpm awas yojanaRevenue Ministertank ram vermaVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

jggujhuh
Previous

रायगढ़ में रेलवे स्टेशन जाना होगा आसान, 500 मीटर कम होगी दूरी; 10 मिनट तक बचेगा समय

WhatsApp Image 2026 10 07 at 4.27.59 PM
Next

सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण की चौपाल

Next
WhatsApp Image 2026 10 07 at 4.27.59 PM
October 7, 2026

सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण की चौपाल

Previous
October 6, 2026

रायगढ़ में रेलवे स्टेशन जाना होगा आसान, 500 मीटर कम होगी दूरी; 10 मिनट तक बचेगा समय

jggujhuh

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 11 at 6.21.13 PM

नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के भविष्य को मिला आर्थिक संबल

Editor Editor
October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 12.52.49 PM

धमतरी में 632 दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरणों का संबल

Editor Editor
October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 7.06.57 PM

छत्तीसगढ़ के चार शहरों में दौड़ेंगी 240 ई-बसें, नवंबर से बिलासपुर-भिलाई में शुरुआत

Editor Editor
October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 7.09.48 PM 1

89 लाख से सुधरी सिकरिमा-विदुरपुर सड़क, सीमावर्ती गांवों को मिली राहत

Editor Editor
October 11, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार