Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
bvjfghdtgbsdxvcbnmlkhjuygtrsw
जोहार उत्तर प्रदेश

2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव पर मंत्रियों का हमला, बोले- सपा की वापसी के सपने होंगे अधूरे

Editor Editor
October 30, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

मनोज पांडेय ने यूपी के मॉडल स्कूलों को लेकर किया दावा, एके शर्मा बोले- 2017 और 2022 की तरह फिर टूटेगा सपा का अहंकार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने पलटवार किया है। कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि भाजपा की चुनावी तैयारियों को देखकर सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त नजर आ रहे हैं। वहीं, मंत्री एके शर्मा ने दावा किया कि 2027 में भी जनता सपा के अहंकार को तोड़ेगी। मंत्री जेपीएस राठौर ने अखिलेश यादव के सत्ता में वापसी के दावों पर तंज कसते हुए कहा कि सपने देखने में कोई टिकट नहीं लगता।

मनोज पांडेय ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सपा पर साधा निशाना

कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने एमएलसी चुनाव में भाजपा की छह सीटों पर जीत का उल्लेख करते हुए कहा कि अखिलेश यादव के बयान उनकी बेचैनी जाहिर करते हैं। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में हुए बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसे मॉडल स्कूल विकसित किए जा रहे हैं, जो सुविधाओं के मामले में कॉन्वेंट स्कूलों को भी पीछे छोड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी को प्रदेश में हो रहे विकास कार्य दिखाई नहीं देते। सपा को अपने शासनकाल की शिक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए।

एके शर्मा बोले- 2027 में भी जनता देगी जवाब

कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका अहंकार 2017 और 2022 की तरह 2027 में भी टूटेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में रोजगार के अवसरों और शैक्षणिक संस्थानों के विकास पर व्यापक काम हुआ है। उन्होंने आईआईटी, एम्स, विश्वविद्यालयों और केंद्रीय विश्वविद्यालयों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा और विकास के क्षेत्र में बड़े स्तर पर काम किया गया है।

जेपीएस राठौर का तंज- सपने देखने में टिकट नहीं लगता

मंत्री जेपीएस राठौर ने अखिलेश यादव के सत्ता में वापसी के दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपने देखने में कोई टिकट नहीं लगता, इसलिए वे सपने देखते रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अंगद की तरह मजबूती से मैदान में खड़ा है। राठौर ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे और प्रदेश में समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा।

Tags:

Akhilesh YadavBJPManoj PandeySamajwadi PartyUP PoliticsYogi Government

Share Article

Other Articles

images 6 1
Previous

यूपी में बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा

WhatsApp Image 2026 10 30 at 5.51.17 PM 1
Next

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Next
WhatsApp Image 2026 10 30 at 5.51.17 PM 1
October 30, 2026

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया शोक

Previous
October 30, 2026

यूपी में बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा

images 6 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 01 at 11.25.56 PM

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को मिला बड़ा मंच

Editor Editor
November 2, 2026
WhatsApp Image 2026 11 01 at 9.25.27 PM

यूपी पीईटी-2026 में 68.79% अभ्यर्थियों की उपस्थिति, तकनीक से हुई निगरानी

Editor Editor
November 2, 2026
cvhbdfgh

दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को अयोध्या पहुंचेंगे सीएम योगी

Editor Editor
November 2, 2026
images 11

दीपोत्सव-2026: श्रीराम जन्मभूमि परिसर एक लाख दीपों से होगा रोशन

Editor Editor
November 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार