Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Pradhan Mantri Awas Yojna 01 0905010015 1
जोहार छत्तीसगढ़

दीपावली पर 4670 परिवारों को पक्के घर की सौगात, 76 हजार से अधिक आवास स्वीकृत

Editor Editor
November 5, 2026 2 Mins Read
6 Views
0 Comments

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत 27 जिलों के 84 नगरीय निकायों को मिली मंजूरी

रायपुर, छत्तीसगढ़ के शहरी गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। दीपावली से पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत प्रदेश के 4670 नए आवासों को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। ये आवास 27 जिलों के 84 नगरीय निकायों में बनाए जाएंगे। इस स्वीकृति के साथ प्रदेश में योजना के दो प्रमुख घटकों के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की संख्या बढ़कर 76 हजार 86 हो गई है।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) घटक के तहत नए आवासों को मंजूरी दी है। इससे पहले बीएलसी घटक में 55 हजार 953 और भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) घटक में 15 हजार 463 आवास स्वीकृत किए जा चुके थे।

नई स्वीकृति के बाद बीएलसी घटक में कुल स्वीकृत आवासों की संख्या 60 हजार 623 हो गई है। वहीं एएचपी घटक के 15 हजार 463 आवासों को मिलाकर अब तक कुल 76 हजार 86 हितग्राहियों के आवासों को केंद्र की मंजूरी मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए आवासों की स्वीकृति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबके लिए आवास के संकल्प को छत्तीसगढ़ में तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर पात्र परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। दीपावली के अवसर पर मिली यह स्वीकृति जरूरतमंद परिवारों के लिए सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने भी हितग्राही परिवारों को बधाई दी। उन्होंने संबंधित 84 नगरीय निकायों को आवास निर्माण में हितग्राहियों को हरसंभव सहयोग देने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक शहरी गरीब परिवार को अपना पक्का घर उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है।

केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का काम आगे बढ़ाया जा रहा है। नई स्वीकृति से हजारों परिवारों को अपने पक्के आशियाने का सपना पूरा होने की उम्मीद मिली है।

Tags:

chhattisgarh newsGovernment SchemeHousing SchemePMAY Urban 2.0raipur newsUrban Development

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 05 at 1.57.15 PM
Previous

छत्तीसगढ़ में कारोबार करना होगा आसान, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट के क्रियान्वयन की समीक्षा

WhatsApp Image 2026 11 05 at 8.23.29 PM
Next

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा शासकीय महाविद्यालय, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Next
WhatsApp Image 2026 11 05 at 8.23.29 PM
November 5, 2026

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा शासकीय महाविद्यालय, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Previous
November 5, 2026

छत्तीसगढ़ में कारोबार करना होगा आसान, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट के क्रियान्वयन की समीक्षा

WhatsApp Image 2026 11 05 at 1.57.15 PM

Related Posts

1793870448 0f10633d7489bc15ba25

सोलर दीदियों की पहल से जगमगाया नारागांव, प्रदेश का पहला सौर ऊर्जीकृत गांव बना

Editor Editor
November 5, 2026
1793890752 ef37d7b1dd215a3c9b23

बीजापुर में मिठाई दुकानों पर कार्रवाई, कन्हैया स्वीट्स का निर्माण कार्य बंद

Editor Editor
November 5, 2026
1793882899 4feda30775d8ed4f3238

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को अब 425 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा खरीदी मूल्य

Editor Editor
November 5, 2026
photo collage.png 2

छत्तीसगढ़ में 1,703 पदों पर निकली भर्ती, 27 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

Editor Editor
November 5, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार