Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 14 at 9.38.16 PM
जोहार छत्तीसगढ़

लोकभवन के दीपावली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और कला की दिखी झलक

Editor Editor
November 14, 2026 One Min Read
1 Views
0 Comments

राउत नाचा, सुवा नृत्य, पंडवानी और संगीत प्रस्तुतियों ने बांधा समां, राज्यपाल रमेन डेका ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

रायपुर। लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। राज्यपाल ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। समारोह में राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।

समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिली। आदर्श ग्राम तुलसी के कान्हा ग्रुप ने पारंपरिक राउत नाचा प्रस्तुत किया, वहीं महिलाओं ने सुवा नृत्य और पंडवानी गायन से दर्शकों का मन मोह लिया। छत्तीसगढ़ गर्ल्स बैंड चिन्हारी की संगीत प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम में उत्साह और उमंग भर दिया। वहीं भूमिसुता मिश्रा की शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति ने अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम में गायक पृथ्वी तांडी और गौतम विश्वास ने असम के प्रसिद्ध गायक डॉ. भूपेन हजारिका के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। भावपूर्ण गायन ने समारोह को विशेष रंग दिया। इस दौरान राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा और पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने भी गायन की प्रस्तुति दी।

समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू, विधायक पुरंदर मिश्रा, रिकेश सेन और संपत अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इसके अलावा राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Tags:

Chhattisgarh CultureDiwali CelebrationFolk DanceLok BhavanPandavaniRaut Nacha

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 14 at 9.37.57 PM
Previous

लोकभवन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल को दी शुभकामनाएं

Previous
November 14, 2026

लोकभवन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Image 2026 11 14 at 9.37.57 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 14 at 9.37.57 PM

लोकभवन के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, राज्यपाल को दी शुभकामनाएं

Editor Editor
November 14, 2026
XVCVC

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 17 नवंबर को होने वाला वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित

Editor Editor
November 14, 2026
images 36 2

आदिवासी अस्मिता और स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ के जननायकों का रहा अहम योगदान

Editor Editor
November 14, 2026
WhatsApp Image 2026 11 13 at 6.42.04 PM

बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़

Editor Editor
November 14, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार