Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
1770056 cancer patient medicine 1
जोहार छत्तीसगढ़

कैंसर की 137 दवाओं की नई कीमतें लागू, ज्यादा पैसे वसूलने पर होगी कार्रवाई

Editor Editor
November 17, 2026 2 Mins Read
1 Views
0 Comments

9 नवंबर से संशोधित एमआरपी प्रभावी, अस्पतालों और मेडिकल स्टोर को मूल्य सूची प्रदर्शित करने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में कैंसर के मरीजों को 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों का लाभ देना अनिवार्य कर दिया गया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दवा कंपनियों, वितरकों, मेडिकल स्टोर, अस्पतालों और कैंसर उपचार संस्थानों को नई अधिकतम खुदरा कीमतों (एमआरपी) का पालन करने के निर्देश दिए हैं। संशोधित कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू हो चुकी हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 17 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत इन दवाओं पर व्यापार मार्जिन युक्तिकरण लागू किया है। इसका उद्देश्य दवाओं की कीमतों में किए गए संशोधन का लाभ सीधे मरीजों तक पहुंचाना है।

अस्पतालों और मेडिकल स्टोर में दिखानी होगी नई मूल्य सूची

सभी संबंधित प्रतिष्ठानों और चिकित्सा संस्थानों को संशोधित मूल्य सूची ऐसी जगह प्रदर्शित करनी होगी, जहां मरीज और उनके परिजन आसानी से उसे देख सकें। जहां सुविधा उपलब्ध है, वहां वेबसाइट पर भी मूल्य सूची जारी करनी होगी। अस्पतालों को मरीजों को दी जाने वाली कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों का नई सूची से नियमित मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मरीज से संशोधित एमआरपी से अधिक राशि नहीं ली जा सकती। साथ ही दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और उनकी कमी रोकने के लिए भी जरूरी कदम उठाने होंगे। निर्धारित कीमत से अधिक वसूली या नियमों का उल्लंघन करने पर औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश, 2013 और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

ज्यादा कीमत वसूलने या दवा नहीं मिलने पर यहां करें शिकायत

मरीज और उनके परिजन दवाओं की अधिक कीमत वसूली या अनुपलब्धता की शिकायत इन माध्यमों से कर सकते हैं:

  • छत्तीसगढ़ मूल्य निगरानी एवं संसाधन इकाई: 9340597097
  • एनपीपीए हेल्पलाइन: 1800-111-255
  • ईमेल: cg-pmru@cg.gov.in
  • एनपीपीए ईमेल: monitoring-nppa@gov.in
  • नियंत्रक कार्यालय: controllerraipur@gmail.com
  • फार्मा सही दाम ऐप/पोर्टल

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से दवा खरीदते समय संशोधित कीमत की जांच करने और किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।

Tags:

137 Cancer DrugsCancer Medicineschhattisgarh newsDrug Price ReductionFood and Drug AdministrationNPPA

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 17 at 5.25.20 PM
Previous

जनजातीय गौरव दिवस पर पांच गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, भेंट की गई पोषण बास्केट

Previous
November 17, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर पांच गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, भेंट की गई पोषण बास्केट

WhatsApp Image 2026 11 17 at 5.25.20 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 17 at 5.25.20 PM

जनजातीय गौरव दिवस पर पांच गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई, भेंट की गई पोषण बास्केट

Editor Editor
November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 5.25.16 PM

दुगली में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन, 50 सीटर छात्रावास और 36 सड़कों के निर्माण की पहल

Editor Editor
November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 5.15.19 PM

‘तुंहर टोकन’ से घर बैठे आसान हुई धान बिक्री, रामपुर केंद्र में 826 किसानों को मिल रहा लाभ

Editor Editor
November 17, 2026
WhatsApp Image 2026 11 17 at 5.07.37 PM

बिलासपुर में स्वनिधि महोत्सव: अरुण साव ने चखा गुपचुप, फरा और कुल्हड़ की चाय का स्वाद

Editor Editor
November 17, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार