Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 02 at 8.57.54 PM
जोहार छत्तीसगढ़

राज्योत्सव के शिल्प ग्राम में छत्तीसगढ़ की लोककला का रंग, मिट्टी की कलाकृतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Editor Editor
November 2, 2026 2 Mins Read
23 Views
0 Comments

दीपावली को देखते हुए मिट्टी के दीये और पारंपरिक मूर्तियों की हो रही खरीदारी, पुराने दौर के बर्तनों से भी रूबरू हो रहे लोग

रायपुर, राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपराओं की झलक लोगों को आकर्षित कर रही है। यहां मिट्टी से बनी कलाकृतियां, पारंपरिक बर्तन, आकर्षक मूर्तियां और हस्तनिर्मित वस्तुएं लोगों की पसंद बन रही हैं। लोग इनकी खरीदारी के साथ इनके निर्माण और पुराने समय में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं।

शिल्प ग्राम में रखे घड़े, सुराही, मटके, कुल्हड़ और हांडी जैसे पारंपरिक बर्तन लोगों को पुराने दौर की जीवनशैली की याद दिला रहे हैं। आधुनिक बर्तनों के बीच इन वस्तुओं को देखकर नई पीढ़ी भी इनके उपयोग और महत्व को जानने में रुचि दिखा रही है। इन शिल्पकृतियों के जरिए स्थानीय कारीगरों का हुनर और पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक कला लोगों के सामने आ रही है।

दीपावली पर्व को देखते हुए मिट्टी के दीयों और कलात्मक मूर्तियों की मांग भी दिखाई दे रही है। अलग-अलग आकार और आकर्षक रूपों में तैयार किए गए दीये और मूर्तियां लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। स्थानीय कारीगरों द्वारा हाथों से बनाई गई इन वस्तुओं की खरीदारी के जरिए लोग पारंपरिक उत्पादों को अपने घरों तक पहुंचा रहे हैं।

शिल्प ग्राम में कलाकृतियों का प्रदर्शन केवल खरीदारी तक सीमित नहीं है। यह लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और पारंपरिक शिल्पकला से जुड़ने का अवसर भी दे रहा है। यहां आने वाले लोग कारीगरों की मेहनत, रचनात्मकता और पारंपरिक ज्ञान को करीब से समझ रहे हैं।

शासन की ओर से शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के बीच राज्योत्सव का शिल्प ग्राम स्थानीय कुम्हारों और हस्तशिल्प कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच दे रहा है। मिट्टी की इन कलाकृतियों में छत्तीसगढ़ के लोकजीवन, संस्कृति और परंपरा की झलक दिखाई दे रही है।

Tags:

Chhattisgarh CultureDiwali SpecialhandicraftsRajyotsav 2026Traditional Artमिट्टी कला

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 02 at 8.03.12 PM
Previous

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी, 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा का लक्ष्य

WhatsApp Image 2026 11 02 at 7.55.13 PM
Next

राज्योत्सव में वन विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, पौधरोपण से रोजगार तक की दिखी तस्वीर

Next
WhatsApp Image 2026 11 02 at 7.55.13 PM
November 2, 2026

राज्योत्सव में वन विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, पौधरोपण से रोजगार तक की दिखी तस्वीर

Previous
November 2, 2026

छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी, 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा का लक्ष्य

WhatsApp Image 2026 11 02 at 8.03.12 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 23 at 9.10.07 PM

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत : मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 8.26.35 PM

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, टंकराम वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 6 1

डॉ. कालीचरण यादव के निधन से छत्तीसगढ़ के कला एवं संस्कृति जगत में शोक की लहर, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 5 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, कलार समाज के भवन के लिए मिलेंगे 75 लाख रुपये

Editor Editor
November 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार