Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled design 2
जोहार छत्तीसगढ़

28 नवंबर को मनेगा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस, 14 पुस्तकों का होगा विमोचन

Editor Editor
November 27, 2026 2 Mins Read
3 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे समारोह के मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले पांच साहित्यकारों को मिलेगा सम्मान

रायपुर, छत्तीसगढ़ी भाषा, साहित्य और लोक संस्कृति के गौरव को समर्पित राज्य स्तरीय राजभाषा दिवस समारोह 28 नवंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित होगा। सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल अध्यक्षता करेंगे। आयोजन छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की ओर से किया जा रहा है।

समारोह में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा सहित संस्कृति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार के साथ साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

14 साहित्यिक कृतियों का होगा विमोचन

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी साहित्य की 14 पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। इनमें अरविंद मिश्र की ‘नोहर-छोहर छत्तीसगढ़’, बिसरू राम कुर्रे की ‘माटी के लाल’, गणेश्वर पटेल की ‘आखर अउ अंजोर’, पद्मा साहू की ‘उधारी के सुवासा’, सुमित्रा साहू की ‘छत्तीसगढ़ के गहना-गुरिया परिधान’ और रामकुमार वर्मा की ‘जसगीत झांकी भाग-02’ सहित अन्य कृतियां शामिल हैं। इन पुस्तकों में छत्तीसगढ़ी लोकजीवन, संस्कृति, परंपरा और साहित्य के विविध पहलुओं को स्थान दिया गया है।

पांच साहित्यकार होंगे सम्मानित

छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच साहित्यकारों को समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इनमें गरियाबंद के मकसूदन राम साहू ‘बरीवाला’, रायगढ़ की सुधा देवांगन, सरगुजा के बतौली निवासी सुदामा राम गुप्ता तथा रायपुर के ईश्वर साहू ‘बंधी’ और गोविंद धनगर शामिल हैं। अतिथियों को छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप ‘मया चिन्हारी’ भी भेंट की जाएगी।

परिचर्चा और कवि सम्मेलन भी होगा

समारोह के दूसरे सत्र में दोपहर 1 से 2 बजे तक ‘पुरखा के सुरता’ विषय पर साहित्यिक परिचर्चा होगी। यह परिचर्चा दिवंगत डॉ. सत्यभामा आडिल को समर्पित रहेगी, जिसमें डॉ. कल्पना मिश्रा और डॉ. रेशमा अंसारी वक्ता के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें कवि अपनी रचनाओं के जरिए छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास, लोकजीवन और सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करेंगे।

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा और सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने साहित्यकारों, कवियों, लेखकों और छत्तीसगढ़ी भाषा प्रेमियों से समारोह में शामिल होने की अपील की है। आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ी भाषा की साहित्यिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और प्रदेश की भाषायी-सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना है।

Tags:

Chhattisgarh Literaturechhattisgarh newsChhattisgarhi LanguageChhattisgarhi Rajbhasha DiwasCultural FestivalRaipur EventsVishnu Deo SaiWriters सम्मान

Share Article

Other Articles

Untitled design
Previous

बस्तर के युवा ने हिमालय में लहराया परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर

WhatsApp Image 2026 11 27 at 3.00.58 PM
Next

मंजूरी के 15 दिनों में जारी होगा निर्माण कार्यों का कार्यादेश

Next
WhatsApp Image 2026 11 27 at 3.00.58 PM
November 27, 2026

मंजूरी के 15 दिनों में जारी होगा निर्माण कार्यों का कार्यादेश

Previous
November 27, 2026

बस्तर के युवा ने हिमालय में लहराया परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर

Untitled design

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 27 at 6.21.26 PM

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का दिखेगा संगम

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 6.03.33 PM

सरगुजा ओलंपिक शुरू, 4.16 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 6.03.35 PM

मारो में हाट-बाजार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 1.99 करोड़ मंजूर

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 5.48.03 PM

बाल विवाह रोकने 100 दिवसीय अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ

Editor Editor
November 27, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार