Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 27 at 6.03.33 PM
जोहार छत्तीसगढ़

सरगुजा ओलंपिक शुरू, 4.16 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

Editor Editor
November 27, 2026 2 Mins Read
3 Views
0 Comments

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया शुभारंभ, सरगुजा में जल्द खुलेगी खेल अकादमी; खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण

रायपुर, सरगुजा संभाग में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का भव्य शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने अंबिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस वर्ष आयोजन के लिए 4 लाख 16 हजार 813 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। कार्यक्रम का संदेश है- ‘खेले बर आगू आहू, सरगुजा के मान बढ़ाहू’।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक केवल खिलाड़ियों को तैयार करने का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन और खेल भावना विकसित करने का मंच भी है। खेल के मैदान से व्यक्ति को योग्यता और सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

खेल विकास के लिए बड़े बजट का प्रावधान

साव ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के जरिए प्रदेश में खेल विकास का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष योजना के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। वहीं स्पोर्ट्स साइंस और खेल अधोसंरचना के विकास के लिए 250 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास कर रही है।

सरगुजा में जल्द शुरू होगी खेल अकादमी

उप मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सरगुजा में जल्द ही खेल अकादमी शुरू की जाएगी। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने की अपील की। शुभारंभ समारोह के दौरान जशपुर और बलरामपुर की टीमों के बीच रस्साकसी प्रतियोगिता भी हुई।

गांव से राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेंगी प्रतिभाएं

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरगुजा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ओलंपिक के माध्यम से गांवों के खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक प्रबोध मिंज, रामकुमार टोप्पो, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

Tags:

ambikapurarun saochhattisgarh newsChhattisgarh SportsSports AcademySurguja NewsSurguja OlympicsYouth Sports

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 27 at 6.03.35 PM
Previous

मारो में हाट-बाजार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 1.99 करोड़ मंजूर

WhatsApp Image 2026 11 27 at 6.21.26 PM
Next

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का दिखेगा संगम

Next
WhatsApp Image 2026 11 27 at 6.21.26 PM
November 27, 2026

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का दिखेगा संगम

Previous
November 27, 2026

मारो में हाट-बाजार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 1.99 करोड़ मंजूर

WhatsApp Image 2026 11 27 at 6.03.35 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 27 at 6.21.26 PM

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का दिखेगा संगम

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 6.03.35 PM

मारो में हाट-बाजार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 1.99 करोड़ मंजूर

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 5.48.03 PM

बाल विवाह रोकने 100 दिवसीय अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ

Editor Editor
November 27, 2026
Untitled design 1 1

कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगा 21 क्विंटल तक का लाभ: साय

Editor Editor
November 27, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार