मारो में हाट-बाजार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 1.99 करोड़ मंजूर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद जारी हुआ स्वीकृति आदेश, दो वार्डों में होंगे निर्माण कार्य
रायपुर, बेमेतरा जिले की मारो नगर पंचायत में विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 1 करोड़ 99 लाख 8 हजार रुपये की मंजूरी दी है। इस राशि से वार्ड क्रमांक-3 में हाट-बाजार और वार्ड क्रमांक-7 में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने दोनों कार्यों के स्वीकृति आदेश जारी कर दिए हैं। हाट-बाजार के निर्माण पर 99 लाख 9 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 99 लाख 99 हजार रुपये स्वीकृत हुए हैं।
दोनों निर्माण कार्यों के लिए राशि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में अधोसंरचना मद से मंजूर की गई है। इन परियोजनाओं से मारो में स्थानीय बाजार सुविधाओं और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा।