Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled design 1 1
जोहार छत्तीसगढ़

कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगा 21 क्विंटल तक का लाभ: साय

Editor Editor
November 27, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री बोले- मैं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों को समझता हूं; धान खरीदी व्यवस्था को बनाया जा रहा सुविधाजनक और पारदर्शी

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि और खुशहाली के लिए लगातार काम कर रही है। इस वर्ष कम उत्पादन वाले किसानों को भी राहत देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि का लाभ दिया जाएगा।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में खेती की परिस्थितियां और उत्पादन क्षमता एक जैसी नहीं हैं। कई इलाकों में किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का उत्पादन नहीं कर पाते। ऐसे में कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित 21 क्विंटल की सीमा तक अंतर की राशि उनके बैंक खातों में देने का निर्णय लिया गया है, ताकि कोई किसान कम उत्पादन के कारण इस लाभ से वंचित न रहे।

किसानों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से हैं और खेती-किसानी की कठिनाइयों तथा अन्नदाताओं की जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं। सरकार का प्रयास है कि किसानों को धान बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए खरीदी व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाया जा रहा है। किसानों को अधिक से अधिक सुविधाएं घर बैठे उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य देने और उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल सुनिश्चित करने के लिए निर्णय ले रही है। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में किसानों को देश में सर्वाधिक आर्थिक लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। धान खरीदी, आर्थिक सहायता और सुविधाओं के विस्तार के जरिए खेती को लाभकारी बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके अनुसार किसानों की समृद्धि ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।

Tags:

Agriculture PolicyChhattisgarh Farmerschhattisgarh newsdhan kharidiFarmers WelfarePaddy ProcurementVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 27 at 3.00.58 PM
Previous

मंजूरी के 15 दिनों में जारी होगा निर्माण कार्यों का कार्यादेश

WhatsApp Image 2026 11 27 at 5.48.03 PM
Next

बाल विवाह रोकने 100 दिवसीय अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ

Next
WhatsApp Image 2026 11 27 at 5.48.03 PM
November 27, 2026

बाल विवाह रोकने 100 दिवसीय अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ

Previous
November 27, 2026

मंजूरी के 15 दिनों में जारी होगा निर्माण कार्यों का कार्यादेश

WhatsApp Image 2026 11 27 at 3.00.58 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 27 at 6.21.26 PM

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का दिखेगा संगम

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 6.03.33 PM

सरगुजा ओलंपिक शुरू, 4.16 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 6.03.35 PM

मारो में हाट-बाजार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए 1.99 करोड़ मंजूर

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 5.48.03 PM

बाल विवाह रोकने 100 दिवसीय अभियान शुरू, गांव-गांव पहुंचेगा जागरूकता रथ

Editor Editor
November 27, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार