Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 27 at 3.55.09 PM
जोहार छत्तीसगढ़

गढ़फुलझर बनेगा आस्था और अध्यात्म का प्रमुख केंद्र, नानकसागर के विकास के लिए 1 करोड़ की घोषणा

Editor Editor
November 27, 2026 2 Mins Read
2 Views
0 Comments

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक गुरुद्वारे में टेका मत्था, अंबेडकर भवन और सार्वजनिक उद्यान बनाने का भी किया ऐलान

रायपुर, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के ऐतिहासिक स्थल गढ़फुलझर को धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ ही क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त अंबेडकर भवन और सार्वजनिक उद्यान का निर्माण भी कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को बसना विकासखंड के गढ़फुलझर स्थित ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में आयोजित विशेष कीर्तन समागम में शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए अरदास की तथा शबद कीर्तन का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की पावन स्मृतियों से जुड़ा गढ़फुलझर प्रदेश की अनमोल ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर है।

500 साल पुरानी विरासत को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग पांच शताब्दी पहले गुरु नानक देव जी के इस धरती पर आगमन की स्मृतियां आज भी गढ़फुलझर की पहचान हैं। तत्कालीन राजा भैंना द्वारा पांच एकड़ भूमि दान किए जाने का प्रसंग यहां की श्रद्धा, उदारता और सामाजिक सद्भाव की परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गढ़फुलझर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि विभिन्न समाजों की साझा आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है।

नानकसागर के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री ने नानकसागर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही सर्वसुविधायुक्त अंबेडकर भवन और सार्वजनिक उद्यान बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों से क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे गढ़फुलझर की पहचान एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगी।

गुरु नानक देव जी का संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने प्रेम, करुणा, समानता, परिश्रम और सेवा का संदेश दिया। उनकी शिक्षा ‘सरबत दा भला’ यानी सभी के कल्याण की भावना पर आधारित है। उन्होंने गुरुद्वारों में संचालित लंगर सेवा को सामाजिक समानता और भाईचारे का अनुपम उदाहरण बताया, जहां जाति, धर्म और आर्थिक स्थिति का भेद किए बिना सभी एक साथ बैठकर भोजन करते हैं।

कार्यक्रम में बसना विधायक संपत अग्रवाल ने भी गढ़फुलझर के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं से नानकसागर और गढ़फुलझर के विकास को गति मिलेगी तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर जत्थेदार बाबा साहिब सिंह, राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags:

Basna NewsChhattisgarh tourismGarhfuljharGuru Nanak Dev Jimahasamund newsNanak Sagar DevelopmentNanak Sagar Sahib GurudwaraReligious TourismVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 27 at 4.28.16 PM
Previous

कंतेली खरीदी केंद्र में किसान ने बेचा 281 कट्टा धान, व्यवस्थाओं से जताई संतुष्टि

Untitled design
Next

बस्तर के युवा ने हिमालय में लहराया परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर

Next
Untitled design
November 27, 2026

बस्तर के युवा ने हिमालय में लहराया परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर

Previous
November 27, 2026

कंतेली खरीदी केंद्र में किसान ने बेचा 281 कट्टा धान, व्यवस्थाओं से जताई संतुष्टि

WhatsApp Image 2026 11 27 at 4.28.16 PM

Related Posts

Untitled design 1 1

कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगा 21 क्विंटल तक का लाभ: साय

Editor Editor
November 27, 2026
WhatsApp Image 2026 11 27 at 3.00.58 PM

मंजूरी के 15 दिनों में जारी होगा निर्माण कार्यों का कार्यादेश

Editor Editor
November 27, 2026
Untitled design 2

28 नवंबर को मनेगा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस, 14 पुस्तकों का होगा विमोचन

Editor Editor
November 27, 2026
Untitled design

बस्तर के युवा ने हिमालय में लहराया परचम, 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर

Editor Editor
November 27, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार