एशिया कप चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम, ओपी चौधरी बोले- देश को किया गौरवान्वित
रायपुर, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के महिला टी-20 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने टीम की इस उपलब्धि को देश के लिए गर्व का पल बताया।
उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। उनकी मेहनत और टीम भावना के दम पर भारत ने एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की और देशवासियों को जश्न मनाने का मौका दिया।
ओपी चौधरी ने खिलाड़ियों के साथ टीम के कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को भी जीत की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम आने वाले समय में भी इसी तरह देश का नाम रोशन करती रहेगी।