Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 29 at 4.03.31 PM
खबर छत्तीसगढ़

प्रगति-50 योजना में रायपुर और बिलासपुर शामिल, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं में आएगी तेजी

Editor Editor
September 29, 2026 2 Mins Read
11 Views
0 Comments

रायपुर, भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की ‘प्रगति-50’ (PRAGATI-50) योजना में छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर को शामिल किया गया है। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दोनों नगर निगमों, स्वच्छता मित्रों और शहरवासियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई ‘प्रगति’ बैठक के निर्देशों के तहत शुरू की गई यह पहल स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत चयनित 50 शहरों में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर केंद्रित है। योजना के तहत रायपुर और बिलासपुर को केंद्र सरकार की ओर से विशेष तकनीकी सहयोग, सतत मार्गदर्शन और नियमित निगरानी मिलेगी। साथ ही बेहतर कार्य-पद्धतियों को अपनाने में भी सहयोग दिया जाएगा।

‘प्रगति-50’ के तहत घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे के वैज्ञानिक पृथक्करण एवं प्रसंस्करण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा। इसके साथ सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं में सुधार, उपयोग किए गए जल के उपचार और पुन: उपयोग तथा जल प्रबंधन को भी प्राथमिकता दी जाएगी। शहरों के प्रदर्शन की निर्धारित संकेतकों के आधार पर नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग की जाएगी।

रायपुर और बिलासपुर का चयन राज्य में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर अवसर प्रदान करेगा। दोनों शहरों में स्वच्छता मित्रों की भूमिका और नागरिकों की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण माना गया है। योजना के माध्यम से दोनों नगर निगमों को राष्ट्रीय स्तर की श्रेष्ठ कार्य-पद्धतियां अपनाने का अवसर मिलेगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रायपुर और बिलासपुर का ‘प्रगति-50’ में चयन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तकनीकी सहयोग से दोनों शहरों में स्वच्छता और नागरिक सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा। दोनों शहरों में विकसित होने वाले अनुभव और नवाचार प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों के लिए भी मॉडल बन सकते हैं।

Tags:

Bilaspur Newschhattisgarh newsPRAGATI-50raipur newsSwachh Bharat Missionछत्तीसगढ़ समाचारप्रगति-50बिलासपुर समाचाररायपुर समाचार

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 29 at 4.03.55 PM
Previous

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ‘दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां’ ब्रेल पुस्तक का विमोचन

WhatsApp Image 2026 09 29 at 3.30.45 PM
Next

औषधीय खस की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती परखंदा की महिलाएं, पहली फसल से 1.12 लाख की आय

Next
WhatsApp Image 2026 09 29 at 3.30.45 PM
September 29, 2026

औषधीय खस की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती परखंदा की महिलाएं, पहली फसल से 1.12 लाख की आय

Previous
September 29, 2026

दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ‘दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां’ ब्रेल पुस्तक का विमोचन

WhatsApp Image 2026 09 29 at 4.03.55 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 01 at 8.24.22 PM

बस्तर की बदली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर दिखेगी, 41 इन्फ्लुएंसर ने देखा बदलाव

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.40.48 PM

जमीन पर बैठ बच्चों संग खेले अरुण साव, मिठाई-खिलौने पाकर खिल उठे नन्हों के चेहरे

Editor Editor
October 1, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.35.30 PM

महानदी विवाद के समाधान की कोशिश तेज, अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा की अहम बैठक

Editor Editor
October 1, 2026
IMG 20260411 WA0339bnth

छत्तीसगढ़ के 6 विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम

Editor Editor
October 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार