Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Untitled design 1
जोहार उत्तर प्रदेश

रात में जगमगाते बाजार व्यापारी के विश्वास का प्रतीक: योगी आदित्यनाथ

Editor Editor
October 30, 2026 2 Mins Read
30 Views
0 Comments

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बदलते सुरक्षा माहौल और रात में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में रात के समय जगमगाते बाजार और खुले व्यावसायिक प्रतिष्ठान केवल कारोबार की रौनक नहीं, बल्कि व्यापारियों के बढ़ते विश्वास का प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा के माहौल के कारण सूर्यास्त होते ही व्यापारिक गतिविधियां सीमित होने लगती थीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में कहा कि पहले देर रात तक काम करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर परिवारों में चिंता बनी रहती थी। लेकिन अब प्रदेश में परिस्थितियां बदली हैं। नाइट शिफ्ट में अपने कार्यस्थल पर निर्भय होकर जिम्मेदारियां निभाती महिलाएं समाज में आए सकारात्मक बदलाव और प्रगति की तस्वीर पेश कर रही हैं। उनका आत्मविश्वास केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे समाज के विकास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण तैयार हुआ है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, आज प्रदेश के कई बाजार और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रात में भी खुले रहते हैं। इससे व्यापारियों को कारोबार बढ़ाने और नए अवसर तलाशने का मौका मिल रहा है। साथ ही महिलाएं भी सुरक्षित वातावरण में अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। रात के समय बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियां प्रदेश की आर्थिक संभावनाओं को भी मजबूती दे रही हैं।

मुख्यमंत्री ने महिला श्रम बल भागीदारी के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी लगभग 13 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 36 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने इसे महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास, आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का प्रमाण बताया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा से समृद्धि की ओर बढ़ता नया उत्तर प्रदेश अब अपनी नई पहचान बना रहा है। उनके अनुसार, रात में रोशन बाजार, निर्भय होकर काम करती महिलाएं और व्यापार के बढ़ते अवसर प्रदेश में आए बदलाव को दर्शाते हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में सुरक्षा, रोजगार और आर्थिक विकास का माहौल लगातार मजबूत होता रहे।

Tags:

Business GrowthEconomic DevelopmentLaw and OrderLucknow NewsNight MarketsUP NewsUttar PradeshUttar Pradesh GovernmentWomen empowermentWomen SafetyWomen Workforce ParticipationYogi AdityanathZero Tolerance Policy

Share Article

Other Articles

1793284895 22e0c4c227e7e3aeb007
Previous

बस्तर ओलंपिक 2026: पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर आखिरी मौका, सुकमा में 72,811 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

चक्रवात अर्नब से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
Next

चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश

Next
चक्रवात अर्नब से प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
October 30, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ से फसल नुकसान पर किसानों को मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश

Previous
October 30, 2026

बस्तर ओलंपिक 2026: पंजीयन के लिए 30 अक्टूबर आखिरी मौका, सुकमा में 72,811 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

1793284895 22e0c4c227e7e3aeb007

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 23 at 9.10.07 PM

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत : मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 6.13.35 PM

धनोरा को 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 56 गांवों को मिलेगा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ

Editor Editor
November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 2.41.52 PM

घरेलू हिंसा को नजरअंदाज करना ठीक नहीं, मानव तस्करी पर रोक के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी : राज्यपाल

Editor Editor
November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 22 at 6.24.22 PM

जशपुर में 1.97 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, चार गांवों में बनेंगे महतारी सदन

Editor Editor
November 22, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार