Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
CM WITH PM
राजनीति

PM मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता, CM साय ने कहा देश के लिए गर्व का क्षण

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
July 26, 2025 2 Mins Read
236 Views
0 Comments

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “Morning Consult Global Leader Approval Rating Tracker” में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में शीर्ष स्थान पर हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह भारत के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री वैश्विक मंच पर प्रभावशीलता, लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता के प्रतीक बने हुए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सितंबर 2021 से लगातार इस रेटिंग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। यह उनकी अडिग नेतृत्व शैली, दूरदर्शी नीतियों और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का प्रमाण है, जो न केवल भारत को नई ऊँचाइयों तक ले जा रही हैं, बल्कि विश्व समुदाय में भी भारत की सशक्त, प्रगतिशील और आत्मनिर्भर छवि को स्थापित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह वैश्विक सम्मान भारत के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उनका नेतृत्व केवल भारत को नहीं, बल्कि वैश्विक व्यवस्था को एक नई दिशा दे रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर शांति, विकास और मानवता की आवाज बनकर उभरा है। उनका यह स्थान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा, मजबूत कूटनीति और जन-जन के साथ सीधे जुड़ाव को भी रेखांकित करता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों के लिए एक गौरवशाली क्षण है जो दर्शाती है कि एक उभरते हुए राष्ट्र के रूप में भारत का भविष्य दूरदर्शी नेतृत्व में पूर्णतः सुरक्षित है।

Tags:

CM SAIMorning Consult Global Leader Approval Rating Trackerpm modiPM Modi Top Global LeaderTop Global Leader

Share Article

Other Articles

Women Health Care
Previous

महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने साय सरकार प्रतिबद्ध : जायसवाल

TB FREE
Next

प्रदेश की 4106 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, सीएम साय के नेतृत्व को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Next
TB FREE
July 26, 2025

प्रदेश की 4106 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त, सीएम साय के नेतृत्व को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Previous
July 26, 2025

महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने साय सरकार प्रतिबद्ध : जायसवाल

Women Health Care

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 11 at 6.20.57 PM

चार बेटियों के सपनों को संवार रहीं इंदु लता, डेयरी व्यवसाय से बनीं आत्मनिर्भर

Editor Editor
October 11, 2026
photo collage.png 22

बस्तर के जैविक वनोपज को मिलेगी वैश्विक पहचान, दण्डक ब्रांड को बढ़ावा

Editor Editor
October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 3.41.32 PM

बरसात के बाद निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, गुणवत्ता पर रहेगा जोर

Editor Editor
October 11, 2026
WhatsApp Image 2026 10 11 at 3.42.14 PM

हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों को दिया सफलता का मंत्र

Editor Editor
October 11, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Digital Viral
Anipama Chandrakar
MDD 94, Kabir Nagar
Raipur Chhattishgarh +917470833699
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार