Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 22 at 7.48.31 PM
जोहार छत्तीसगढ़

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ पांडुलिपियां बनीं आकर्षण का केंद्र

Editor Editor
November 22, 2026 2 Mins Read
13 Views
0 Comments

ताम्रपत्रों, ऐतिहासिक अभिलेखों और प्राचीन हस्तलिखित दस्तावेजों के जरिए दुनिया देख रही प्रदेश की समृद्ध विरासत

नई दिल्ली/रायपुर, 22 नवंबर 2026। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित इस मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन के अंदर दुर्लभ पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों का विशेष प्रदर्शन किया जा रहा है। हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर 1,000 वर्ग मीटर में स्थापित इस पवेलियन में पुरातत्व विभाग द्वारा प्रदर्शित आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र के संग्रह से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरें लोगों के लिए खास आकर्षण बनी हुई हैं।

प्रदर्शनी में रतनपुर के कल्चुरि काल की औषधीय पांडुलिपियां ‘खूब तमाशा’ और ‘नासकेत’ के साथ वर्ष 1735 ईस्वी का ताम्रपत्र भी रखा गया है। यह ताम्रपत्र रायपुर के कल्चुरि राजवंश के अंतिम शासक अमर सिंह देव द्वारा जारी किया गया था। इसके अलावा रानी दुर्गावती के युग से संबंधित स्वर्णाक्षरित दुर्लभ पांडुलिपि और रामायण विषयक हस्तलिखित दस्तावेज भी प्रदर्शित किए गए हैं। वर्ष 1858 में बाबू रेवाराम कायस्थ द्वारा लिखित ‘तवारीख-ए-हैहैय राजाओं की’ को छत्तीसगढ़ के इतिहास की पहली पांडुलिपि माना जाता है। इसमें हैहैय वंश के कल्चुरि शासकों के इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं।

प्रदर्शनी का एक अन्य महत्वपूर्ण आकर्षण पंडित रघुवंशनाथ ठाकुर द्वारा हस्तलिखित व्यय विवरणिका है, जो वर्ष 1913 के आसपास की मानी जाती है। यह दस्तावेज प्रथम विश्वयुद्ध से पहले छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति, दैनिक उपयोग की वस्तुओं के मूल्य और तत्कालीन वित्तीय व्यवस्था की जानकारी देता है। इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुंदरलाल शर्मा द्वारा रायपुर जेल में रहते हुए 1921-22 के दौरान तैयार की गई सचित्र द्विमासिक पत्रिका ‘श्रीकृष्ण जन्मस्थान समाचार’ की मूल प्रति भी प्रदर्शित की गई है। इस पत्रिका में जेल के भीतर स्वतंत्रता सेनानियों और कैदियों की परिस्थितियों का उल्लेख किया गया था।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 20 नवंबर को भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ पवेलियन का दौरा किया था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब नक्सलवाद और चुनौतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश अपनी समृद्ध जनजातीय विरासत, लोक संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और विकास की संभावनाओं के साथ नई पहचान बना रहा है। पवेलियन में परंपरा और आधुनिकता के साथ स्थानीय कला, शिल्प और उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए केंद्र सरकार के ज्ञान भारतम मिशन के तहत भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य देश की हस्तलिखित ज्ञान परंपरा को सुरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। 13 से 27 नवंबर तक आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला छत्तीसगढ़ को अपनी ऐतिहासिक विरासत और आधुनिक विकास की संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर दे रहा है। छत्तीसगढ़ पवेलियन का स्टॉल नंबर 4F-03-A है।

Tags:

Bharat MandapamChhattisgarh HeritageGyan Bharatam MissionHistorical DocumentsInternational Trade FairRare Manuscripts

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 22 at 7.05.22 PM
Previous

दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, मेला-मड़ई के संरक्षण की भी होगी पहल

WhatsApp Image 2026 11 22 at 8.56.21 PM
Next

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए नजारों ने जीता दिल्लीवासियों का दिल

Next
WhatsApp Image 2026 11 22 at 8.56.21 PM
November 22, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए नजारों ने जीता दिल्लीवासियों का दिल

Previous
November 22, 2026

दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, मेला-मड़ई के संरक्षण की भी होगी पहल

WhatsApp Image 2026 11 22 at 7.05.22 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 23 at 9.10.07 PM

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत : मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 8.26.35 PM

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, टंकराम वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 6 1

डॉ. कालीचरण यादव के निधन से छत्तीसगढ़ के कला एवं संस्कृति जगत में शोक की लहर, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 5 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, कलार समाज के भवन के लिए मिलेंगे 75 लाख रुपये

Editor Editor
November 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार