Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
Screenshot 2026 01 23 at 2.44.20 PM
जोहार छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में

Editor Editor
September 23, 2026 2 Mins Read
35 Views
0 Comments

8 हजार से अधिक पदों पर मिलेंगे रोजगार के अवसर

अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

रायपुर , प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा। यह आयोजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा। रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक पदों की रिक्तियां में रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे ।

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा रोजगार मेले में प्रदेश के वृहद उद्योगों एवं निजी प्रतिष्ठानों को शामिल कर अधिक से अधिक रिक्त पद युवाओं के लिए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इच्छुक युवा ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही रोजगार मेले के लिए अपना पंजीयन भी करा सकते हैं।

राज्य एवं जिला स्तरीय रोजगार मेलों में चयनित आवेदकों को कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के करकमलों से ऑफर लेटर वितरित किए जाने की भी तैयारी है। इसके लिए जिलों से चयनित अभ्यर्थियों की सूची 01 अक्टूबर 2026 तक प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

रोजगार मेले में अधिकाधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है। साथ ही जिला एवं राज्य स्तरीय रोजगार मेलों में चयनित युवाओं की कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।शासन ने इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने तथा प्रदेश के अधिकाधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तर पर विशेष प्रयास करने को कहा गया है।

Tags:

#raipurcgchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 23 at 2.25.06 PM
Previous

छत्तीसगढ़ में 13.96 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी, लक्ष्य से 179 प्रतिशत अधिक उपलब्धि

uycmHGyKYEfxZHj20H98 1
Next

बेमेतरा जिले में सिंचाई विकास को रफ्तार: विभिन्न योजनाओं के लिए 28.49 करोड़ रुपये मंजूर

Next
uycmHGyKYEfxZHj20H98 1
September 23, 2026

बेमेतरा जिले में सिंचाई विकास को रफ्तार: विभिन्न योजनाओं के लिए 28.49 करोड़ रुपये मंजूर

Previous
September 23, 2026

छत्तीसगढ़ में 13.96 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी, लक्ष्य से 179 प्रतिशत अधिक उपलब्धि

WhatsApp Image 2026 09 23 at 2.25.06 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 02 at 5.10.25 PM

ओड़गी के खालबहारा में सड़क-पुल निर्माण को मंजूरी, 1.65 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Editor Editor
November 2, 2026
02 1

छत्तीसगढ़ में दो नई जंगल सफारी शुरू, इंद्रावती और अचानकमार में बढ़ेंगे पर्यटन के अवसर

Editor Editor
November 2, 2026
WhatsApp Image 2026 11 02 at 5.55.40 PM

राज्योत्सव में हथकरघा उत्पादों की धूम, माहेश्वरी-चंदेरी और मधुबनी साड़ियों ने खींचा ध्यान

Editor Editor
November 2, 2026
WhatsApp Image 2026 11 02 at 6.01.31 PM

राज्योत्सव में वन विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, हरियाली और आजीविका की दिखी झलक

Editor Editor
November 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार