सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़: लक्ष्मी राजवाड़े
रायपुर, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण और बच्चों का सुपोषण बेहद जरूरी है। विकास का वास्तविक अर्थ तभी है, जब महिलाओं को अपने निर्णय लेने का आत्मविश्वास मिले और हर बच्चे को पोषण, शिक्षा और सुरक्षा का बेहतर अवसर मिले। उन्होंने […]
रायपुर में 1000 से ज्यादा महिलाओं ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड
रायपुर, राजधानी रायपुर में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान महाकुंभ में बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्तदान किया। एक ही दिन में 1000 से अधिक महिलाओं के रक्तदान की पहल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। आयोजन के लिए 3600 से अधिक महिलाओं ने पंजीयन कराया था […]
सेवा संकल्प अभियान: छोटी-छोटी पहल से मजबूत होती राष्ट्र निर्माण की नींव
रायपुर, सेवा का अर्थ सिर्फ किसी जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है। किसी गरीब परिवार की रसोई में गैस की नीली लौ जलना, जरूरतमंद की थाली तक राशन पहुंचना, किसी गांव में सुविधाओं का विस्तार होना या कोई नागरिक स्वच्छता के लिए अपना समय देना—ये ऐसे छोटे […]
एक पंगत में बैगा पुजारी, ग्रामीण और अधिकारी, नेवता भोज ने दिया समरसता का संदेश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सेवा संकल्प अभियान के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आयोजित ‘नेवता भोज’ ने सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। मल्टीपर्पस स्कूल पेंड्रा के असेंबली हॉल में हुए सामूहिक भोज में बैगा पुजारी, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी एक ही पंगत में बैठकर भोजन करते नजर आए। आयोजन ने समानता, अपनत्व और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। […]
सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की अरुण साव ने की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर
कोरबा, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के आगामी कार्यक्रमों को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कोरबा में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अभियान की गतिविधियों की तिथियां, आयोजन स्थल और तैयारियों को समय पर अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। साव ने कहा कि एक महीने तक चलने वाले इस अभियान को जनभागीदारी से […]
अरपा उद्गम स्थल पर चला स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण का दिया संदेश
सेवा संकल्प अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की नदी घाट की सफाई, लोगों से जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील सेवा संकल्प अभियान के तहत पेण्ड्रा में अरपा नदी के उद्गम स्थल के समीप नदी घाट स्वच्छता और जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगरीय […]
नुक्कड़ नाटक और रंगोली से विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का संदेश
सेवा संकल्प अभियान के तहत पेंड्रा में आयोजन, रचनात्मक प्रस्तुतियों से आमजन को सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति किया जागरूक सेवा संकल्प अभियान के तहत पेंड्रा में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और रंगोली के जरिए सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। मल्टीपर्पस स्कूल के सामने आयोजित कार्यक्रम में डाइट के बालक-बालिकाओं ने अभिनय, संवाद और कलात्मक प्रस्तुतियों […]
रायगढ़ में 126.92 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन, चार नए बड़े कामों की घोषणा
सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम, संजय मार्केट से लेकर रामलीला मैदान और मरीन ड्राइव तक के विकास कार्यों को मिलेगी गति रायगढ़, सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ में सोमवार को विकास कार्यों की नई सौगात मिली। संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव […]
‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ में छात्रों ने मंच पर दिखाई 25 वर्षों की यात्रा
सेवा संकल्प अभियान के तहत पंजरी प्लांट स्थित संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डिग्री कॉलेज रायगढ़ के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव […]
आश्रम-छात्रावासों में होंगी चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं
‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ अभियान में बच्चे चित्रों और विचारों से बताएंगे अपने सपनों का भारत रायपुर, सेवा संकल्प अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के सभी आश्रम और छात्रावासों में ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। […]