Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 02 at 10.45.11 PM
जोहार छत्तीसगढ़

राज्योत्सव की सांस्कृतिक शाम में बिखरे कला, भक्ति और लोकसंगीत के रंग, स्वास्ति मेहुल-कंचन जोशी ने बांधा समां

Editor Editor
November 2, 2026 2 Mins Read
1 Views
0 Comments

‘मैं अयोध्या हूं’ नाट्य प्रस्तुति ने दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक, शिल्पग्राम में पंडवानी, सुआ नृत्य, ओडिसी और कथक ने मोहा दर्शकों का मन

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दूसरे दिन नवा रायपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य मंच पर नाटक, भक्ति संगीत और छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। वहीं शिल्पग्राम में लोककला और शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियों ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग बिखेरे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने कलाकारों को सम्मानित कर उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की।

मुख्य मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत एक घंटे की नाट्य प्रस्तुति ‘मैं अयोध्या हूं’ से हुई। इसमें अयोध्या की ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत को अभिनय और कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। नाटक में भारतीय संस्कृति, आस्था, परंपराओं और राम मंदिर निर्माण से जुड़े इतिहास की झलक देखने को मिली। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों से परिचित कराया।

सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायिका स्वास्ति मेहुल की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्ति रस से भर दिया। ‘राम आएंगे’ गीत पर दर्शक झूमते नजर आए, वहीं ‘कान्हा आन बसो वृंदावन’ की प्रस्तुति ने कृष्ण भक्ति का रंग बिखेरा। इसके बाद छत्तीसगढ़ी पार्श्व गायिका कंचन जोशी ने अपने गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया। उनके छत्तीसगढ़ी गीतों पर श्रोता झूमते और तालियां बजाते नजर आए।

मुख्य मंच के साथ शिल्पग्राम में भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी रहा। यहां 11 कार्यक्रमों के जरिए छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत, पंडवानी, सुआ नृत्य, ओडिसी, कथक, सूफी संगीत, गजल और लोकमंच की प्रस्तुतियां हुईं। प्रसन्ना अवस्थी ने लोकसंगीत एवं नृत्य और सुष्मिता दास ने ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया। दुर्ग की समप्रिया पूजा निषाद ने पंडवानी गायन के जरिए महाभारत की कथाओं को जीवंत किया, जबकि बिलासपुर के अंकित निर्मलकर ने सूफी, गजल और सुगम गायन से संगीत के अलग-अलग रंग पेश किए।

गरियाबंद की मिलवंतीन बाई ने पारंपरिक सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी। मेघा बोस ताम्रकार ने लोकसंगीत सुनाया, वहीं आंचल पाण्डेय और विनीता त्रिपाठी ने कथक नृत्य के माध्यम से शास्त्रीय कला की झलक दिखाई। धमतरी की रुखमनी दीवान और तेजराम साहू ने लोकमंच के जरिए छत्तीसगढ़ी लोकजीवन और सामाजिक परंपराओं को प्रस्तुत किया। आदित्य मिश्रा बैंड की प्रस्तुति ने भी कार्यक्रम में संगीत का नया रंग जोड़ा।

राज्योत्सव के दूसरे दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला। पंडवानी और सुआ नृत्य जैसी पारंपरिक विधाओं के साथ शास्त्रीय नृत्य और आधुनिक संगीत की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक विविधता को सामने रखा। इन आयोजनों के जरिए स्थानीय लोककलाओं के संरक्षण और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास भी देखने को मिला।

Tags:

Chhattisgarhi Folk ArtCultural ProgrammeKanchan JoshiRajyotsav 2026Swasti MehulTraditional Dance

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 02 at 7.24.31 PM
Previous

राज्योत्सव के शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया बनी आकर्षण, किसानों को मिल रही योजनाओं की जानकारी

Previous
November 2, 2026

राज्योत्सव के शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया बनी आकर्षण, किसानों को मिल रही योजनाओं की जानकारी

WhatsApp Image 2026 11 02 at 7.24.31 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 02 at 7.24.31 PM

राज्योत्सव के शिल्पग्राम में रेशम उत्पादन की प्रक्रिया बनी आकर्षण, किसानों को मिल रही योजनाओं की जानकारी

Editor Editor
November 2, 2026
WhatsApp Image 2026 11 02 at 7.45.40 PM

नारायणपुर के मल्टी एक्टिविटी सेंटर में महिलाओं की आजीविका गतिविधियों का विस्तार करने पर जोर

Editor Editor
November 2, 2026
WhatsApp Image 2026 11 02 at 7.50.23 PM

राज्योत्सव के खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद, मूंग बड़ा बना लोगों की पहली पसंद

Editor Editor
November 2, 2026
WhatsApp Image 2026 11 02 at 7.55.13 PM

राज्योत्सव में वन विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, पौधरोपण से रोजगार तक की दिखी तस्वीर

Editor Editor
November 2, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार