Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 15 at 5.01.33 PM
जोहार छत्तीसगढ़

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस समारोह, बस्तर में शांति और विकास को लेकर सरकार ने गिनाईं उपलब्धियां

Editor Editor
November 15, 2026 2 Mins Read
16 Views
0 Comments

रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ स्थित दशहरा मैदान में राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के सम्मान, संस्कृति और समग्र विकास को सरकार का संकल्प बताया। वहीं, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर में अब बंदूक की जगह खेल के मैदान और भय की जगह विश्वास का माहौल बन रहा है।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि बस्तर के जिन क्षेत्रों में कभी हिंसा का माहौल था, वहां अब बच्चे शिक्षा, खेल और कौशल विकास के जरिए आगे बढ़ रहे हैं। वर्ष 2024 के बस्तर ओलंपिक में डेढ़ लाख से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी को उन्होंने इस बदलाव का उदाहरण बताया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और अस्मिता का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत प्रदेश के 6,691 गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। वहीं, पीएम-जनमन योजना के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के विकास पर काम हो रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पद्मश्री सम्मानित बुधरी ताती, जागेश्वर यादव और पंडी राम मंडावी को सम्मानित किया। साथ ही जनजातीय नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेता दलों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मांझी-चालकी पदाधिकारियों को सम्मान राशि और तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरित किया गया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर जनजातीय कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों की जानकारी भी ली।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में बड़ा फैसला बताते हुए कहा कि अब प्रति एकड़ निर्धारित अधिकतम 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपये की पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी। इसके अलावा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो गई है। किसानों की सुविधा के लिए 360 नए उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं, जिससे प्रदेश में कुल केंद्रों की संख्या बढ़कर 3,100 हो गई है।

Tags:

Bastar DevelopmentBirsa Munda JayantiChhattisgarh Governmentchhattisgarh newsDharamjaigarhFarmers Welfarejanjatiya gaurav diwasNitin NabinPaddy ProcurementTribal CultureTribal WelfareVishnu Deo Sai

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 15 at 6.16.10 PM
Previous

राजनांदगांव में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान शुरू, 805 किसानों को मिला टोकन

1794743906 929b889d49fd78ad47f4
Next

बस्तर में धान खरीदी शुरू, कलेक्टर ने केंद्र का किया औचक निरीक्षण; 13 किसानों को जारी हुए टोकन

Next
1794743906 929b889d49fd78ad47f4
November 15, 2026

बस्तर में धान खरीदी शुरू, कलेक्टर ने केंद्र का किया औचक निरीक्षण; 13 किसानों को जारी हुए टोकन

Previous
November 15, 2026

राजनांदगांव में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान शुरू, 805 किसानों को मिला टोकन

WhatsApp Image 2026 11 15 at 6.16.10 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 16 at 5.07.03 PM

नारायणपुर में 19 धान खरीदी केंद्रों पर खरीदी शुरू, किसानों का फूलों से हुआ स्वागत

Editor Editor
November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 5.38.07 PM

धान खरीदी के पहले दिन बालोद प्रदेश में दूसरे स्थान पर, 750 किसानों से खरीदा गया धान

Editor Editor
November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 8.45.12 PM

बेमेतरा में जनजातीय गौरव दिवस पर दिखी लोकसंस्कृति की झलक, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Editor Editor
November 16, 2026
WhatsApp Image 2026 11 16 at 5.38.05 PM

छत्तीसगढ़ में दो दिनों में 5.64 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

Editor Editor
November 16, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार