Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 10 23 at 8.16.19 PM
खबर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच रोमांचक मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

Editor Editor
October 23, 2026 2 Mins Read
7 Views
0 Comments

प्रहलाद बने स्ट्राइकर ऑफ द मैच, करण धनुक को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब

रायपुर, छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक उतार-चढ़ाव के बाद 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ। ओलंपियन प्रदीप मोर के मार्गदर्शन वाली मैनपाट टाइटन्स ने शुरुआती दो क्वार्टर में शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त बनाई, लेकिन ओलंपियन चिंगलेनसाना सिंह की टीम बैलाडिला बुल्स ने दूसरे हाफ में दमदार वापसी कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। शानदार खेल के लिए प्रहलाद को ‘स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ और करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार दिया गया।

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। चौथे मिनट में मैनपाट टाइटन्स ने विपक्षी सर्कल में प्रवेश कर गोल करने की कोशिश की, लेकिन बैलाडिला के डिफेंडरों ने हमले को नाकाम कर दिया। सातवें मिनट में प्रहलाद टांडी को गोल करने का बेहतरीन अवसर मिला, हालांकि बैलाडिला के गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए टीम को शुरुआती झटके से बचा लिया। इसके बाद बैलाडिला बुल्स को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे संदीप ठाकुर ने गोल में बदलकर अपनी टीम का खाता खोला।

दूसरे क्वार्टर में मैनपाट टाइटन्स ने आक्रामक खेल दिखाते हुए वापसी की। हाफ टाइम से कुछ मिनट पहले प्रहलाद ने सर्कल के भीतर शानदार दौड़ लगाई और उनके पास से मिली गेंद को प्रवीण यादव ने बेहतरीन डिफ्लेक्शन के जरिए गोल में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ मैनपाट ने मुकाबले में अपनी स्थिति मजबूत की और हाफ टाइम तक स्कोर 2-0 कर लिया।

दूसरे हाफ में बैलाडिला बुल्स ने खेल की दिशा बदल दी। टीम ने लगातार आक्रमण करते हुए मैनपाट के डिफेंस पर दबाव बनाया। जसकरण सिंह ने सर्कल के भीतर से गेंद राहुल यादव की ओर फ्लिक की, जिसे राहुल ने गोल में बदलकर अंतर कम कर दिया। इसके बाद चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही बैलाडिला ने पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए स्कोर 2-2 कर दिया। टीम की आक्रामकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने लगातार गोल के अवसर बनाए और मैनपाट के गोलकीपर अल्फाज खान को कई मौकों पर सतर्क रहना पड़ा।

मुकाबले के अंतिम चरण में मैनपाट टाइटन्स के प्रहलाद ने शानदार रिवर्स फ्लिक लगाकर अपनी टीम को एक बार फिर बढ़त दिलाई। हालांकि बैलाडिला बुल्स ने हार नहीं मानी। मैच समाप्त होने से कुछ समय पहले निहाल हुसैन अंसारी ने पेनल्टी कॉर्नर से मिले रिबाउंड पर सटीक शॉट लगाकर बराबरी का गोल दाग दिया। इस तरह दोनों टीमों के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा। मैच में दोनों टीमों ने आक्रमण और रक्षात्मक खेल का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को अंत तक रोमांचक हॉकी देखने को मिली।

Tags:

Bailadila BullsChhattisgarh Hockey Leaguechhattisgarh newshockey tournamentMainpat Titanssports news

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 10 23 at 5.20.42 PM
Previous

मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की आदिवासी परंपराओं की सराहना, बोलीं- मैं भी मांझी की बेटी हूं

WhatsApp Image 2026 10 23 at 7.52.31 PM
Next

मोहला में निर्माण कार्यों का सचिव मुकेश बंसल ने किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

Next
WhatsApp Image 2026 10 23 at 7.52.31 PM
October 23, 2026

मोहला में निर्माण कार्यों का सचिव मुकेश बंसल ने किया निरीक्षण, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

Previous
October 23, 2026

मुरिया दरबार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की आदिवासी परंपराओं की सराहना, बोलीं- मैं भी मांझी की बेटी हूं

WhatsApp Image 2026 10 23 at 5.20.42 PM

Related Posts

1792943761 330c82f2f4bba264069f 1

बारिश थमते ही धमतरी में सड़क निर्माण कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

Editor Editor
October 25, 2026
1792943569 4b8b189cf4a028f75924 1

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी रोमांच, बैडमिंटन में दुर्ग का दबदबा

Editor Editor
October 25, 2026
1792944133 2912fcabb79ce2b07acc

कलेक्टर रेना जमील ने किया माता राजमोहिनी देवी के समाधि स्थल का अवलोकन, संरक्षण पर जोर

Editor Editor
October 25, 2026
1792913240 5cfa799ef453d57fd115 1

लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, बच्चों के पोषण पर दिया जोर

Editor Editor
October 25, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार