Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • जोहार छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 11 23 at 7.01.53 PM
जोहार छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्रों में पारदर्शिता और किसानों की सुविधा पर जोर, प्रभारी सचिव पिंगुआ ने किया निरीक्षण

Editor Editor
November 23, 2026 2 Mins Read
4 Views
0 Comments

बारिश से धान नहीं बेच पाए किसानों को मिलेगा नई तिथि का टोकन, व्यवस्थाओं में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

बिलासपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव एवं बिलासपुर जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने बिरकोना, सेंदरी, सेमरताल, रानीगांव और सैदा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की चेकलिस्ट के अनुसार जांच की। उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों के नाम और मोबाइल नंबर प्रमुखता से प्रदर्शित करने तथा नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन की जांच भी अपने सामने कराई, ताकि किसानों को तौल संबंधी किसी तरह की परेशानी न हो।

पिछले दो-तीन दिनों में हुई बारिश के कारण खरीदी केंद्रों में किसानों की आवक कम रही। परिसर में फड़ गीले होने से किसान धान बेचने नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस पर पिंगुआ ने निर्देश दिए कि बारिश के कारण टोकन होने के बावजूद धान नहीं बेच पाने वाले किसानों को उनकी सुविधा के अनुसार आगामी तिथि का नया टोकन जारी किया जाए। उन्होंने किसानों से चर्चा कर बारिश से फसलों पर पड़े प्रभाव की जानकारी भी ली। किसानों ने बताया कि खेतों में पानी भरने के कारण तैयार फसल की हार्वेस्टर से कटाई करने में परेशानी हो रही है।

प्रभारी सचिव ने खरीदी के बाद केंद्रों में सुरक्षित रखे धान का भी निरीक्षण किया। तिरपाल से ढके होने के कारण धान को बारिश से नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने धान की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं रानीगांव समिति में किसानों के रिकॉर्ड सुधार कार्य की समीक्षा के दौरान बताया गया कि लगभग 400 किसानों के रिकॉर्ड में त्रुटियां थीं, जिनमें से 250 का सुधार किया जा चुका है। शेष 150 किसानों के रिकॉर्ड सुधार के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। उन्होंने इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा।

पिंगुआ ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले पात्र किसानों को भी पूरे 21 क्विंटल के मान से आदान सहायता दिए जाने की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को योजनाओं और खरीदी प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें धान विक्रय के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे।

Tags:

Bilaspur Newschhattisgarh newsFarmers WelfareKharif Marketing 2026-27Manoj Kumar PinguaPaddy Procurement

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 11 23 at 6.12.56 PM
Previous

धनोरा में कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- समाज के हर वर्ग की उन्नति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

WhatsApp Image 2026 11 23 at 7.05.24 PM
Next

श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश : पर्यटन मंत्री

Next
WhatsApp Image 2026 11 23 at 7.05.24 PM
November 23, 2026

श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश : पर्यटन मंत्री

Previous
November 23, 2026

धनोरा में कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय, बोले- समाज के हर वर्ग की उन्नति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

WhatsApp Image 2026 11 23 at 6.12.56 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 11 23 at 9.10.07 PM

मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जनआंदोलन की जरूरत : मुख्यमंत्री साय

Editor Editor
November 23, 2026
WhatsApp Image 2026 11 23 at 8.26.35 PM

श्री रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, टंकराम वर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 6 1

डॉ. कालीचरण यादव के निधन से छत्तीसगढ़ के कला एवं संस्कृति जगत में शोक की लहर, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

Editor Editor
November 23, 2026
photo collage.png 5 1

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं, कलार समाज के भवन के लिए मिलेंगे 75 लाख रुपये

Editor Editor
November 23, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Digital Viral


Anupama Chandrakar


MDD 94, Kabir Nagar


Raipur Chhattishgarh
+917470833699


email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2026, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार