Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
0 4
खबर छत्तीसगढ़

स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

www.jayjohar.com
www.jayjohar.com
January 12, 2026 2 Mins Read
65 Views
0 Comments

रायपुर। स्काउटिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर, अनुशासित और समाज के प्रति समर्पित बनाती है। यह विचार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के भव्य समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देशभर से आए रोवर-रेंजरों और स्काउट-गाइड्स का भगवान श्रीराम के ननिहाल एवं माता शबरी की तपोभूमि छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि यह जंबूरी केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि पहली बार इस स्तर की राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन छत्तीसगढ़ में होना पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करता है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए स्वामी विवेकानंद के प्रेरक वाक्य “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड संगठन अनुशासन, सेवा-भाव, नेतृत्व और टीमवर्क जैसे मूल्यों के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करता है। कोरोना काल में स्काउट-गाइड्स द्वारा किए गए सेवा कार्यों की उन्होंने विशेष सराहना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत उपस्थित युवाओं को शपथ भी दिलाई।

09 से 13 जनवरी तक आयोजित इस पांच दिवसीय जंबूरी में देश-विदेश से 15 हजार से अधिक रोवर-रेंजरों ने सहभागिता की। समापन समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भारतीय कला, संस्कृति और सौहार्द से सराबोर कर दिया।

स्कूल शिक्षा मंत्री एवं राज्य स्काउट-गाइड अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने बताया कि जंबूरी में युवा संसद, कौशल प्रदर्शन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आदिवासी एथनिक फैशन शो जैसे नवाचार युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने। इस अवसर पर उन्हें राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉ. के. के. खंडेलवाल द्वारा सिल्वर एलीफेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

भारतीय स्काउट-गाइड के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉ. के. के. खंडेलवाल ने कहा कि “अपने कार्यों से दूसरों का भला करना” ही स्काउटिंग का मूल मंत्र है, जो एक सशक्त और विकसित भारत की नींव रखता है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भरत मटियारा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tags:

#raipurcgnChhattisgarhchhattisgarh newsCM SAIraipur newsstate news

Share Article

Other Articles

1 10
Previous

वीबी जी राम जी: डबरी निर्माण ननकू के लिए बना आय का साधन

0 5
Next

विकास के साथ युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Next
0 5
January 12, 2026

विकास के साथ युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के नए द्वार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Previous
January 11, 2026

वीबी जी राम जी: डबरी निर्माण ननकू के लिए बना आय का साधन

1 10

Related Posts

1778593158 58dabb73227c124ce84d 1

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अगुवाई मा अब घर-दुआर तक पहुँचत हे सरकारी योजना

Editor Editor
May 12, 2026
1778592244 81b24a6545cfba280eb8 1

गैस सिलेंडर फटे ले 4 झन के मौत, स्वास्थ्य मंत्री ह परिवार वाले मन ले मिलके जताइन दुख

Editor Editor
May 12, 2026
1778590377 ebcc64c137c1bc44720d

“घर के बाड़ी ले संवरही मनखे मन के भविष्य”: जड़ी-बूटी के खेती ले मिलही पक्का रोजगार

Editor Editor
May 12, 2026
WhatsApp Image 2026 05 12 at 5.45.25 PM

“नर्सिंग सिस्टर” अब कहाही “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” अउ “स्टाफ नर्स” बनिन “नर्सिंग ऑफिसर”

Editor Editor
May 12, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार