मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व सांसद नंदकुमार साय का जाना हाल
बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों को दिए आवश्यक निर्देश, जल्द स्वस्थ होने की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को रायपुर के सड्डू स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाररत पूर्व राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने नंदकुमार साय से आत्मीय बातचीत कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और इलाज की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि नंदकुमार साय के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहे और उन्हें सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी मौजूद रहे।