Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 18 at 6.11.18 PM
खबर छत्तीसगढ़

सरगुजा में 1,733 घरों की छतों पर सोलर पैनल, बिजली उपभोक्ता अब बन रहे ऊर्जा उत्पादक

Editor Editor
September 18, 2026 3 Mins Read
10 Views
0 Comments

रायपुर। घर की छत पर लगे सोलर पैनल अब सिर्फ बिजली बचाने का जरिया नहीं रह गए हैं। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए सरगुजा में कई परिवार बिजली उत्पादन की प्रक्रिया से भी जुड़ रहे हैं। जिले में अब तक 1,733 घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। इससे परिवारों को बिजली खर्च में राहत मिलने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है।

वर्ष 2025-26 के लिए सरगुजा में 2,000 रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके मुकाबले 3,282 आवेदन मिले हैं। इनमें से 3,222 आवेदनों में वेंडर का चयन हो चुका है, जबकि 1,733 घरों में संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में योजना को लेकर लोगों की दिलचस्पी दिखाई दे रही है।

अम्बिकापुर में लक्ष्य से दोगुने से ज्यादा आवेदन

अम्बिकापुर शहर में 1,000 संयंत्र लगाने के लक्ष्य के मुकाबले 2,158 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1,360 घरों में सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। वहीं अम्बिकापुर ग्रामीण क्षेत्र में 1,000 के लक्ष्य के विरुद्ध 1,124 आवेदन मिले हैं और 373 घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं।

योजना के तहत पात्र परिवारों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से निर्धारित प्रावधानों के अनुसार वित्तीय सहायता मिलती है। सब्सिडी से सोलर संयंत्र लगाने की शुरुआती लागत कम होती है। घर की जरूरत पूरी होने के बाद अतिरिक्त बिजली को निर्धारित व्यवस्था के तहत ग्रिड में भेजने का विकल्प भी उपलब्ध है।

4-5 हजार का बिजली बिल, अब सोलर से राहत

अम्बिकापुर के दर्रीपारा निवासी विनोद कुमार राय का परिवार भी इस बदलाव का उदाहरण है। सोलर संयंत्र लगाने से पहले उनके घर का बिजली बिल कई बार 4 से 5 हजार रुपए प्रतिमाह तक पहुंच जाता था। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आवेदन किया और घर की छत पर सोलर संयंत्र लगवाया।

करीब 2 लाख रुपए की लागत वाले संयंत्र पर उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार और राज्य सरकार से 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिली। यानी कुल 1.08 लाख रुपए की सहायता मिली। राय ने सब्सिडी की राशि सोलर संयंत्र के लिए लिए गए बैंक ऋण में जमा कर दी। अब सौर ऊर्जा से घर की बिजली जरूरत पूरी होने के साथ कई बार अतिरिक्त बिजली भी ग्रिड में चली जाती है।

नीधि वर्मा के परिवार को भी मिली बिजली खर्च में राहत

अम्बिकापुर के मायापुर निवासी नीधि वर्मा ने भी अपने घर पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराया है। उनके मुताबिक सोलर सिस्टम लगाने से पहले घर का बिजली बिल करीब 4 से 5 हजार रुपए प्रतिमाह आता था। अब घर की बिजली जरूरत का एक हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा होने के कारण बिजली खर्च में राहत मिली है।

उन्हें भी केंद्र की 78 हजार और राज्य की 30 हजार रुपए की सहायता सहित कुल 1.08 लाख रुपए की सब्सिडी मिली। उनका कहना है कि पहले उनका परिवार सिर्फ बिजली का उपभोक्ता था, लेकिन अब घर की छत बिजली उत्पादन का भी माध्यम बन गई है।

स्मार्ट मीटर और ऐप से बिजली खपत पर नजर

रूफटॉप सोलर के साथ स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप जैसी डिजिटल सुविधाएं भी बिजली उपयोग को समझने में मदद कर रही हैं। उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की जानकारी देखकर जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल को नियंत्रित कर सकते हैं।

विनोद कुमार राय के मुताबिक स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप के जरिए वे रोजाना बिजली खपत पर नजर रखते हैं। इससे परिवार में बिजली के जिम्मेदार इस्तेमाल को लेकर जागरूकता बढ़ी है और अनावश्यक रूप से चल रहे उपकरणों को बंद करने की आदत भी बनी है।

हर छत से स्वच्छ ऊर्जा की ओर कदम

रूफटॉप सोलर का फायदा सिर्फ बिजली के बिल तक सीमित नहीं है। सौर ऊर्जा के इस्तेमाल से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलती है। एक घर की छत पर लगा सोलर संयंत्र छोटी इकाई हो सकता है, लेकिन बड़ी संख्या में परिवार इससे जुड़ें तो इसका सामूहिक प्रभाव भी बढ़ता है।

सरगुजा में मिले आवेदनों और अब तक लगाए गए संयंत्रों के आंकड़े बताते हैं कि शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण परिवार भी सौर ऊर्जा को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं। विनोद कुमार राय और नीधि वर्मा जैसे परिवारों के अनुभव बताते हैं कि घर की छत अब सिर्फ रहने की जगह का हिस्सा नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादन का माध्यम भी बन सकती है।

Tags:

Bijli BillPM Surya Ghar YojanaRooftop SolarSolar energySurguja News

Share Article

Other Articles

istockphoto 1376131442 612x612 1
Previous

अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए 18.42 करोड़ जारी, 25 जिलों के 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ

WhatsApp Image 2026 09 18 at 6.11.24 PM
Next

905 स्कूलों में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना, नुक्कड़ नाटक से लेकर ड्रॉइंग तक में दिखा जोश

Next
WhatsApp Image 2026 09 18 at 6.11.24 PM
September 18, 2026

905 स्कूलों में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की कल्पना, नुक्कड़ नाटक से लेकर ड्रॉइंग तक में दिखा जोश

Previous
September 18, 2026

अतिथि शिक्षकों के मानदेय के लिए 18.42 करोड़ जारी, 25 जिलों के 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ

istockphoto 1376131442 612x612 1

Related Posts

WhatsApp Image 2026 09 19 at 3.48.46 PM

नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बिस्तरों की मेडिसिटी, कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों को मिले संबल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 19 at 12.32.03 PM

रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय बना नागरिक सुविधा का मॉडल: हेल्प डेस्क से लेकर डिजिटल भुगतान तक, हर व्यवस्था हुई हाईटेक

Editor Editor
September 19, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.07.22 PM

इवेंट मैनेजर्स के जरिए छत्तीसगढ़ की संस्कृति को मिले राष्ट्रीय मंच, पर्यटन में भी बड़े अवसर

Editor Editor
September 18, 2026
WhatsApp Image 2026 09 18 at 11.06.53 PM

नवा रायपुर में गोल्फ को मिला ग्लोबल मंच, डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता

Editor Editor
September 18, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार