Jayjohar
Whatsapp Facebook Twitter Youtube
Jayjohar

Type and hit Enter to search

  • होम
  • खबर छत्तीसगढ़
  • नवा छत्तीसगढ़
  • राजनीति
  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • एक्सक्लूजिव
  • Youtube Video
    • जोहार पहुना
    • जोहार सितारा
    • जोहार सिनेमा
    • गाना जोहार
    • फिलिम जोहार
    • काव्य जोहार
    • जोहार बिसेस
    • जोहार संस्कृति
  • LIVE
WhatsApp Image 2026 09 23 at 6.32.15 PM
खबर छत्तीसगढ़

अटारी का नंदनवन बदलेगा नए अंदाज में, 50 करोड़ से बनेंगे नए टूरिस्ट अट्रैक्शन

Editor Editor
September 23, 2026 2 Mins Read
10 Views
0 Comments

रायपुर, राजधानी रायपुर के अटारी स्थित नंदनवन को नए स्वरूप में विकसित करने की तैयारी है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से इसे पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित पुनर्विकास में बॉटनिकल गार्डन को संवारने के साथ पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण तैयार किए जाएंगे।

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई उच्चस्तरीय बैठक में नंदनवन पुनर्विकास परियोजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। नंदनवन पीपीपी समिति ने परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दी। बैठक में परिसर के मौजूदा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और इसे पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से विकसित करने पर चर्चा हुई।

पीपीपी मॉडल के तहत निजी क्षेत्र की भागीदारी से नंदनवन को आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। बॉटनिकल गार्डन का नए सिरे से विकास किया जाएगा, जिसमें प्राकृतिक संतुलन और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखा जाएगा। पर्यटकों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छ सुविधाएं और जरूरी बुनियादी सेवाएं विकसित की जाएंगी।

नंदनवन में बच्चों और परिवारों के लिए नए मनोरंजन विकल्प और गतिविधियां भी जोड़ी जाएंगी। इससे पर्यटकों को प्रकृति के बीच घूमने के साथ मनोरंजन के नए विकल्प मिलेंगे। योजना का उद्देश्य नंदनवन को ऐसा पर्यटन स्थल बनाना है, जहां प्राकृतिक वातावरण के साथ आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हों।

पुनर्विकास के बाद नंदनवन में स्थानीय पर्यटकों के साथ बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी बेहतर अनुभव तैयार करने की योजना है। परियोजना के जरिए प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के साथ राजधानी में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी फोकस किया जा रहा है।

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, पीसीसीएफ अरुण कुमार पांडेय, विधि एवं विधायी विभाग के प्रमुख सचिव मनीष कुमार ठाकुर, नीति आयोग के सदस्य आशीष भट्ट, वित्त विभाग के अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Tags:

Botanical GardenChhattisgarh tourismNandan VanPPP ProjectRaipur Tourism

Share Article

Other Articles

WhatsApp Image 2026 09 23 at 7.00.37 PM
Previous

बस्तर की नई तस्वीर: पर्यटन से गांवों तक पहुंच रहे रोजगार के अवसर

photo collage.png 9
Next

पीएम आवास से बदली तस्वीर: पक्के घर ने बढ़ाया परिवारों का भरोसा

Next
photo collage.png 9
September 23, 2026

पीएम आवास से बदली तस्वीर: पक्के घर ने बढ़ाया परिवारों का भरोसा

Previous
September 23, 2026

बस्तर की नई तस्वीर: पर्यटन से गांवों तक पहुंच रहे रोजगार के अवसर

WhatsApp Image 2026 09 23 at 7.00.37 PM

Related Posts

WhatsApp Image 2026 10 01 at 8.24.22 PM

बस्तर की बदली तस्वीर अब सोशल मीडिया पर दिखेगी, 41 इन्फ्लुएंसर ने देखा बदलाव

Editor Editor
October 2, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.40.48 PM

जमीन पर बैठ बच्चों संग खेले अरुण साव, मिठाई-खिलौने पाकर खिल उठे नन्हों के चेहरे

Editor Editor
October 1, 2026
WhatsApp Image 2026 10 01 at 7.35.30 PM

महानदी विवाद के समाधान की कोशिश तेज, अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़-ओडिशा की अहम बैठक

Editor Editor
October 1, 2026
IMG 20260411 WA0339bnth

छत्तीसगढ़ के 6 विश्वविद्यालयों में एक साथ शुरू हुआ ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम

Editor Editor
October 1, 2026

Follow Us

Whatsapp Facebook Twitter Youtube

Om Prakash Chandrakar
Kushalpur
Raipur Chhattishgarh
email: jayjohar2017@gmail.com

Category

  • छॉलीवुड समाचार
  • हमर रचनाकार
  • सियासत
  • नवा छत्तीसगढ़
Jayjohar
© Copyright 2023, All Rights Reserved | Jay Johar Media | जय जोहार मीडिया.
  • होम
  • हमर छत्तीसगढ़
  • एक्सक्लूजिव
  • राजनीति
  • छॉलीवुड
  • लाइव
  • हमर रचनाकार
  • जय जोहार चैनल | जोहार पहुना कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सितारा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार सिनेमा कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार बिसेस कार्यक्रम
  • poem
  • जय जोहार चैनल | गाना जोहार कार्यक्रम
  • LIVE:भरोसे का सम्मलेन (ठेकवा, राजनांदगांव)
  • जय जोहार चैनल | फिलिम जोहार कार्यक्रम
  • छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान
  • जय जोहार चैनल | काव्य जोहार कार्यक्रम
  • जय जोहार चैनल | जोहार संस्कृति कार्यक्रम
  • जय जोहार | Jay Johar – हमर माटी हमर भाखा | छत्तीसगढ़ी समाचार