नवा रायपुर में खुलेगी गोपीचंद की बैडमिंटन अकादमी, खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले—राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी रायपुर, छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल होने जा रही है। नवा रायपुर में पद्म भूषण सम्मानित बैडमिंटन खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक पुलेला […]
सरगुजा ओलंपिक से निखरेंगी ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का मंच
लखनपुर में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का समापन, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह रायपुर, सरगुजा के ग्रामीण और आदिवासी अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए सरगुजा ओलंपिक महत्वपूर्ण मंच बन रहा है। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आगे […]
फुटबॉल खिलाड़ियों को राज्यपाल डेका ने किया सम्मानित
रायपुर। नवभारत परिवार की ओर से आयोजित 17वीं अखिल भारतीय फुटबॉल एवं जिला स्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। राज्यपाल रमेन डेका समारोह में शामिल हुए और फाइनल मुकाबले के बाद विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अखिल भारतीय प्रतियोगिता के फाइनल में तमिलनाडु पुलिस ने दल्लीराजहरा माइंस […]
बहतराई में सजेगा खेल का महासंग्राम, 571 खिलाड़ी दिखाएंगे हुनर
बिलासपुर, बिलासपुर के स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी लेकर और गुब्बारे छोड़कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। प्रदेश के पांचों संभागों से आए 571 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता […]
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
रायपुर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रायपुर की विभिन्न गैर-आवासीय खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल संपन्न हो गया। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी और फुटबॉल अकादमियों में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ट्रायल के अंतिम दिन चारों […]
रायपुर की खेल अकादमियों में चयन ट्रायल, 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
रायपुर, रायपुर जिले में संचालित गैर-आवासीय फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी और एथलेटिक्स अकादमियों में प्रवेश के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू हो गया है। पहले दिन 144 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया। खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच के साथ शारीरिक दक्षता और चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की ऊंचाई और वजन के साथ […]
बस्तर ओलंपिक के लिए 1 अक्टूबर से पंजीयन
नवंबर में शुरू होंगी ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताएं रायपुर, बस्तर क्षेत्र के युवाओं को खेल के जरिए आगे बढ़ने का मंच देने के लिए बस्तर ओलंपिक के तीसरे संस्करण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए खिलाड़ियों का पंजीयन 1 अक्टूबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक चलेगा। तीन चरणों में होने वाले आयोजन […]
एशियन गेम्स गोल्ड विजेता संजू देवी को 51 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी सरकार
रायपुर, एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी संजू देवी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संजू देवी की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने […]
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए 223 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल, अरुण साव ने बढ़ाया हौसला
रायपुर, छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन में जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में सोमवार से दो दिवसीय चयन ट्रायल शुरू हुआ। पहले दिन पंजीकृत 373 खिलाड़ियों में से 223 खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हुए। ट्रायल […]
खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका, भंजदेव और गुण्डाधूर सम्मान के आवेदन 30 सितंबर तक
रायपुर, छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने वर्ष 2026-27 के महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान और गुण्डाधूर सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र खिलाड़ी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन ही करना होगा आवेदन सम्मान के […]