पति के निधन के बाद खेती बनी सहारा, बिहान से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं उर्मिला
टमाटर-खीरे की खेती से बच्चों की पढ़ाई और परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहीं सरगुजा की उर्मिला स्व-सहायता समूह से ऋण लेकर बढ़ाया खेती का काम, पूरी राशि चुकाकर अब लखपति दीदी बनने की राह पर रायपुर, जिंदगी में मुश्किलें आईं, लेकिन सरगुजा जिले की उर्मिला गुप्ता ने हिम्मत नहीं छोड़ी। पति के निधन के बाद […]
बिहान से मिली उड़ान, खेती ने बदली हेमलता की जिंदगी
60 हजार के ऋण से शुरू किया खेती और सब्जी उत्पादन का विस्तार, अब सालाना करीब 2 लाख रुपये की आय रायपुर, कभी घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम डोमाडीह (अ) की हेमलता पटेल आज खेती के जरिए अपनी अलग पहचान बना रही हैं। खेतों में मेहनत, सब्जी उत्पादन और […]
सेवा सेतु से दूरस्थ अंचलों में नागरिक सेवाओं तक पहुंच हुई आसान
रायपुर, शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों तक विभिन्न शासकीय सेवाएं अब सरल और सुविधाजनक तरीके से पहुंच रही हैं। डिजिटल व्यवस्था के जरिए आवश्यक प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया आसान होने से ग्रामीणों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। […]
विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों का बदलता कल
नारायणपुर में पीएम-जनमन से कच्चे मकानों से पक्के आशियाने तक का सफर रायपुर, सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विशेष रूप से कमजोर एवं पात्र जनजातीय परिवारों के जीवन में एक नया सबेरा देखने को मिल रहा है। नारायणपुर जिले की ग्राम पंचायत कोहकामेटा के दूरस्थ क्षेत्रों में प्रधानमंत्री जनमन (पीएम-जनमन) आवास योजना जरूरतमंद […]
कवर्धा में 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क, दोनों छोर पर दिखेगी शहर की सांस्कृतिक पहचान
कवर्धा शहर में प्रवेश करते ही अब शहर का नया स्वरूप नजर आएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर 54 करोड़ रुपये की लागत से 7.8 किलोमीटर सड़क को 4 लेन में विकसित किया जाएगा। रायपुर और बिलासपुर की ओर शहर के दोनों प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय […]
कबीरधाम में सिंचाई योजनाओं के लिए 15.86 करोड़ रुपये स्वीकृत
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने कबीरधाम जिले में विभिन्न सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 15 करोड़ 86 लाख 8 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। इन कार्यों के पूरा होने से जिले के कुल 375 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। स्वीकृति के तहत नरसिंहपुर जलाशय के शीर्ष कार्य और नहरों […]
पेंड्रा की निधि तिवारी बनीं आत्मनिर्भर, पशुपालन और सब्जी खेती से सालाना आय पहुंची ढाई लाख रुपये
रायपुर: लगन, मेहनत और सही अवसर मिल जाए तो ग्रामीण महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर सकती हैं। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा विकासखंड के ग्राम अमरपुर की निधि तिवारी की कहानी इसी बदलाव का एक बेहतरीन उदाहरण है। पशुपालन और सब्जी बाड़ी के जरिए उन्होंने […]
राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7 एवं 8 अक्टूबर को रायपुर में
8 हजार से अधिक पदों पर मिलेंगे रोजगार के अवसर अधिकाधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने और व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश रायपुर , प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 […]
करमा पूजा में शामिल हुईं लक्ष्मी राजवाड़े, प्रकृति और लोकसंस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश
गृह ग्राम बीरपुर में ग्रामीणों के साथ विधि-विधान से की करम देव की पूजा-अर्चना रायपुर, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने गृह ग्राम बीरपुर में आयोजित प्रकृति के पावन पर्व करमा पूजा में शामिल हुईं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार करम देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की […]
बच्चों की थाली बनी सामूहिक जिम्मेदारी, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वच्छता पर जोर
‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ अभियान से बढ़ाई जा रही समुदाय की भागीदारी रायपुर, राज्य में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बच्चों के पोषण, स्वच्छता और स्वस्थ विकास को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान और यूनिसेफ के सहयोग से प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में […]